हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triple H ने Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 का असली प्लान किया रद्द, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रेंस ने कुछ दिन पहले पंक को चुनौती दी. एक रिपोर्ट में खबर सामने आई है कि कंपनी का ऑरिजिनल प्लान पहले कुछ और था.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 की जद्दोजहद शुरू हो गई है. एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में काफी मजा आएगा. रेंस ने हाल ही में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने पंक को अपना विरोधी चुना. खैर रेंस को लेकर WWE और ट्रिपल एच का प्लान पहले कुछ और था. रिपोर्ट के अनुसार द गेम ने रेंस के ऑरिजिनल प्लान में बड़ा बदलाव किया.

रोमन रेंस के WWE WrestleMania 42 प्लान में बदलाव

रोमन रेंस और सीएम पंक के इतिहास को देखते हुए दोनों के बीच मैच काफी तगड़ा होने की उम्मीद है. रेसलवोट्स के अनुसार Royal Rumble 2026 से पहले मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार ब्रॉन ब्रेकर थे. उनका नाम काफी चर्चा में था. उस समय प्लान ये था कि WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स और रोमन का मैच कराया जाएगा. ट्रिपल एच चार साल में तीसरी बार एक ही मेन इवेंट नहीं कराना चाहते थे. इस वजह से उन्होंने कोडी और रोमन के मैच को रद्द कर दिया. इससे प्लान में भी बदलाव हो गया. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को चुनौती दी.

ये भी पढ़ें:-WWE के 7 फेमस मुस्लिम रेसलर्स, एक Brock Lesnar के मुंह पर थूक चुका है ड्रिंक

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच WrestleMania 42 नाइट-2 में मैच होने वाला है. दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो गई है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा. रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. सात ही मुकाबले उन्होंने लड़े. टाइटल पिक्चर से भी वो गायब रहे. रेंस अब 2026 को बड़ा बनाना चाहते हैं. कंपनी ने उन्हें मेंस रॉयल रंबल मैच का विजेता बनाकर बड़ा पुश दिया है. उम्मीद के मुताबिक वो WrestleMania 42 में चैंपियन भी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-2026 Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले 2 WWE स्टार्स के नाम आए सामने, द वाइपर ने किया कमाल

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola