Triple H ने WWE के इस मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की उड़ाई धज्जियां, खराब बुकिंग से टाइटल रन किया बर्बाद

WWE में हमेशा ट्रिपल एच की बुकिंग विवादों में रही है. कुछ सुपरस्टार्स के टाइटल रन को भी उन्होंने बर्बाद किया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम जेड कार्गिल का है. कार्गिल बतौर चैंपियन अभी तक फेल रही हैं.

WWE

WWE स्टार का टाइटल रन हुआ खराब

Triple H: WWE में ट्रिपल एच के एरा में जबरदस्त काम हुआ है. चीजों में हमेशा बदलाव देखने को मिला. एक चीज को लेकर सभी की बहुत शिकायत रही है और वो है खराब बुकिंग. ट्रिपल एच ने टाइटल में लगातार बदलाव किए और फैंस को नए चैंपियन देखने को मिले. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनका टाइटल रन बहुत बेकार रहा है. इसमें सबसे बड़ा नाम जेड कार्गिल का है. द गेम ने उनके टाइटल रन को बर्बाद कर दिया है. कहीं ना कहीं उनके साथ बहुत गलत हो रहा है.

विज्ञापन

WWE स्टार जेड कार्गिल का खराब रन

जेड कार्गिल ने 2023 में WWE में एंट्री की थी. इससे पहले AEW में उन्होंने काम किया था. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने तगड़े अंदाज में कार्गिल की एंट्री कराई. ये भी सभी को पता था कि वो बहुत जल्द चैंपियन बन जाएंगी. पिछले साल 1 नवंबर को हुए Saturday Night’s Main Event में कार्गिल ने टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद लगा कि उनका दमदार टाइटल रन दिखेगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

कार्गिल को बतौर चैंपियन 70 दिन से ज्यादा हो गए हैं और उन्होंने WWE टीवी पर एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है. SmackDown में उन्होंने छोटे प्रोमो ही दिए हैं. चेल्सी ग्रीन, बी-फैब और मीचीन के साथ उनकी राइवलरी रही है. उन्होंने लॉकर रूम को भी धमकाया है. कार्गिल ने सिर्फ लाइव इवेंट में ही टाइटल दांव पर लगाया है. इसे कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की खराब बुकिंग ही कहा जाएगा. हैरान करने वाली बात है कि आगे भी कुछ समय तक कार्गिल टाइटल डिफेंड नहीं करते हुए दिख रही हैं.

विज्ञापन

ट्रिपल एच को देना होगा ध्यान

पिछले साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर टिफनी स्ट्रेटन ने विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. टिफनी ने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया. उनके टाइटल रन से सभी खुश हुए. उन्होंने लगातार बड़े मौकों पर अपने टाइटल को दांव पर लगाया. जेड कार्गिल के साथ ऐसा नहीं हो रहा है. ट्रिपल एच को अब कार्गिल की बुकिंग पर ध्यान देना होगा. उन्हें जल्द से जल्द किसी नई स्टोरी में डालना होगा. ऐसा नहीं हुआ तो फिर विमेंस चैंपियनशिप की छवि भी गिर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ