Premium Live Event: ट्रिपल एच के एरा में WWE में जबरदस्त काम हो रहा है. कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि बिजनेस तगड़ा मिल रहा है. कंपनी ने अब यूएस से बाहर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है. साल के कई प्रीमियम लाइव इवेंट अन्य देशों में हो रहे हैं. अब ट्रिपल एच ने एक ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है. WWE के बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इटली में होगा. कंपनी के इतिहास में पहली बार इटली में इवेंट किया जा रहा है और ये बहुत बड़ी बात है.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच की बड़ी घोषणा
WWE के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर ट्रिपल एच ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर WWE के आगामी इंटरनेशनल शेड्यूल के बारे में बड़ी घोषणा की है. ट्रिपल एच ने बताया कि 31 मई को Clash In Italy का आयोजन होगा. उन्होंने कहा,”क्लैस की वापसी हो गई है. पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इटली में रविवार 31 मई को ट्यूरिन के अनाल्पी एरीना में होगा. ये होगा क्लैश इन इटली. ये मई और जून में होने वाले एक बड़े यूरोपीय दौरे का हिस्सा है. टिकट 13 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. प्री-सेल 11 मार्च से होगी. इटली मुझे बस एक बात जाननी है. क्या आप तैयार हैं?”.
ये भी पढ़ें:- WWE में जीत के लिए तरसे Randy Orton, खराब बुकिंग से Triple H ने करियर किया बर्बाद!
WWE में चल रही हैं Elimination Chamber 2026 की तैयारी
Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. चार मैचों का ऐलान हो चुका है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं बैकी लिंच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इन मैचों में बहुत मजा आएगा. कंपनी को बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं. किसी बड़े स्टार की वापसी भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- WWE में Roman Reigns की कब होगी वापसी? WrestleMania 42 से पहले इतने शोज का बनेंगे हिस्सा
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
13 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines