WWE Survivor Series 2025 में John Cena की हार और नया चैंपियन मिलने पर Triple H की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE Survivor Series 2025 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जॉन सीना को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. अब इस पर ट्रिपल एच की प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

WWE - 2025-11-30T085438.926

WWE Survivor Series 2025

Triple H: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ. मैच में काफी बवाल देखने को मिला. रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज, फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने दखलअंदाजी की. लिव मॉर्गन ने भी वापसी कर मिस्टीरियो का साथ दिया. अंत में मिस्टीरियो ने बड़ी मुश्किल से सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. खैर Survivor Series 2025 में नया चैंपियन मिलने के बाद ट्रिपल एच ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?

जॉन सीना ने हाल ही में 10 नवंबर को हुए Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके साथ ही वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. सीना का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. मिस्टीरियो ने रीमैच की मांग कर 20 दिन में ही उनके टाइटल रन का अंत कर दिया.

विज्ञापन

खैर सीना की हार और मिस्टीरियो की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा,“यह डॉमिनिक मिस्टीरियो के जीवन की सबसे बड़ी जीत है, अब तक के सबसे महान खिलाड़ी के खिलाफ और लिव मॉर्गन उनके साथ हैं. बधाई हो डॉमिनिक मिस्टीरियो.”

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कब जीता था टाइटल?

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पिछले कुछ सालों में बतौर हील बहुत अच्छा काम किया. जजमेंट डे में शामिल होने के बाद उनकी किस्मत बदल गई. इस साल रेसलमेनिया 41 में उन्होंने फैटल 4वे मैच में जीत हासिल कर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा था. वह 204 दिन तक चैंपियन रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई बार अपने टाइटल को डिफेंड किया. फैंस ने मिस्टीरियो के काम को काफी पसंद किया. अब दोबारा वह चैंपियन बन गए हैं. देखना होगा कि उनका दूसरा टाइटल रन कैसा रहेगा.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ