News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
John Cena: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. अंत में मिस्टीरियो ने सीना को हराकर आईसी चैंपियनशिप दूसरी बार अपने नाम की. दरअसल यह मुकाबला बहुत ही मजेदार रहा. सीना को मैच में लिव मॉर्गन ने वापसी करते हुए हजारों फैंस के सामने धोखा दिया. सीना का आईसी चैंपियनशिप रन सिर्फ 20 दिन में खत्म हो गया. सीना को अपने करियर के अंतिम प्रीमियम लाइव इवेंट में करारी हार का सामना करना पड़ा.
डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ इस बार रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज भी आई थीं. दोनों ने जॉन सीना का खूब ध्यान भटकाया. सीना और मिस्टीरियो ने फैंस को अच्छा मैच दिया. रिंग के बाहर सीना के एक मूव से मिस्टीरियो चोटिल हो गए. रेफरी सहित सभी वहां पर पहुंच गए. तब लगा कि मैच आगे नहीं बढ़ पाएगा लेकिन यह सब नाटक था. रिंग के अंदर मौके का फायदा उठाकर राकेल और रॉक्सन दोनों ने सीना को अपने मूव लगा दिए. तुरंत ही रिंग में मिस्टीरियो ने आकर 619 और फ्रॉग स्प्लैश सीना को लगा दिया. रेफरी इन हरकतों से नाराज हो गए और उन्होंने काउंट नहीं किया. रेफरी ने राकेल और रॉक्सन को बाहर जाने के लिए कह दिया.
सीना ने इसके बाद मिस्टीरियो को धराशाई किया. उनके एक गलत मूव के कारण रेफरी इंजर्ड हो गए. इतने में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने आकर सीना पर हमला किया. हालांकि, सीना ने बैलर और मैकडॉना को एए मूव लगा दिया. कुछ देर बाद लिव मॉर्गन ने वापसी की. उन्होंने मिस्टीरियो को पंच मारकर गिरा दिया और फिर सीना के गले लग गई. तब लगा था कि सीना आसानी से जीत जाएंगे लेकिन यह बड़ी चाल थी. मॉर्गन ने सीना को लो-ब्लो लगा दिया. वहां से मामला एकतरफा हो गया. मॉर्गन ने सीना के ऊपर टाइटल से भी हमला किया. इसके बाद मिस्टीरियो ने 619 और फ्रॉग स्प्लैश के जरिए सीना के ऊपर जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, WarGames टीम को दी आखिरी सलाह
जून, 2025 में लिव मॉर्गन को Raw में कायरी सेन के खिलाफ मैच में इंजरी आ गई थी. कंधे में चोट लगने के कारण उन्हें एक्शन से बाहर होना पड़ा था. मजबूरी में उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी. पिछले कुछ हफ्तों से मॉर्गन की वापसी को लेकर बहुत अफवाहें सामने आ रही थीं. आखिरकार Survivor Series 2025 में उन्होंने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने जॉन सीना जैसे दिग्गज की हालत खराब की.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में AJ Lee का धमाल, Becky Lynch को टैपआउट कर विमेंस WarGames मैच में टीम को दिलाई जीत
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।