Jordynne Grace Main Roster Call Up: साल 2026 की शुरुआत WWE के लिए शानदार रही है. SmackDown और Raw का हालिया एपिसोड अच्छा रहा. ट्रिपल एच ने NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर बुलाकर उन्हें प्रमोशन देना शुरू कर दिया है. हाल ही में ट्रिक विलियम्स, लैश लैजेंड और जे’वॉन एवंस की मेन रोस्टर पर एंट्री हुई थी. अब एक और सुपरस्टार को ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर पर बुलाकर नए साल का तोहफा दे दिया है.
जॉर्डिन ग्रेस का हुआ मेन रोस्टर डेब्यू
जॉर्डिन ग्रेस ने TNA Impact Wrestling में रहते हुए खूब नाम कमाया. इसके बाद उन्होंने NXT में काम किया लेकिन वो यहां उतनी सफल नहीं रहीं. हाल ही में SmackDown के एपिसोड में जॉर्डिन नजर आई थीं. अब NXT के New Year’s Evil शो में आधिकारिक रूप से ऐलान हुआ कि जॉर्डिन अब मेन रोस्टर स्टार बन गई हैं. ऐवा रैन ने अंत में बताया कि विलियम्स, लैश और एवंस के साथ अब ग्रेस भी बड़े शोज में नजर आएंगे. अब NXT में मौजूद अन्य रेसलर्स के पास आगे आने और अपनी छाप छोड़ने का मौका है.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 के स्टेज की पहली खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, कुछ दिन बाद मचेगा जबरदस्त बवाल
किससे शुरू होगी जॉर्डिन की दुश्मनी?
जॉर्डिन ग्रेस मेन रोस्टर पर आने के बाद सीधा चैंपियनशिप स्टोरी में शामिल हो सकती हैं. उनकी चेल्सी ग्रीन या जेड कार्गिल के साथ स्टोरी शुरू हो सकती है. चेल्सी के साथ उनके NXT और SmackDown में कुछ सैगमेंट हुए थे, वहीं जेड कार्गिल से भी उनकी स्टोरी के संकेत मिले हैं. ऐसे में इन दोनों से किसी के साथ वो ब्लू ब्रांड के शो में भिड़ सकती हैं.
जॉर्डिन ग्रेस की उपलब्धियां
जॉर्डिन ग्रेस ने WWE में अब तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन TNA Impact Wrestling में उनकी उपलब्धियां अनगिनत रही हैं. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:
- 1x इम्पैक्ट डिजिटल मीडिया चैंपियनशिप
- 3x TNA इम्पैक्ट नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप
- 1x इम्पैक्ट नॉकआउट्स टैग टीम चैंपियनशिप
- इम्पैक्ट डिजिटल मीडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट
- पहली नॉकआउट्स ट्रिपल क्राउन विजेता
- क्वीन ऑफ द माउंटेन (2022)
ये भी पढ़ें:- WWE के खूंखार स्टार ने कहा ‘अलविदा’, अचानक चैंपियनशिप छोड़ रेसलिंग जगत में मचाई सनसनी!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines