Triple H का नए साल पर खतरनाक WWE सुपरस्टार को स्पेशल 'गिफ्ट', अचानक हो गया प्रमोशन

Jordynne Grace Main Roster Call Up: WWE में सुपरस्टार्स अपने करियर की शुरुआत ज्यादातर मौकों पर NXT में करते हैं. अब साल 2026 की शुरुआत में ट्रिपल एच ने एक खतरनाक सुपरस्टार को खास गिफ्ट दिया है. पूर्व TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियन का प्रमोशन हो गया है. अब वो Raw या SmackDown के एपिसोड में जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.

Jordynne Grace Main Roster Call Up

ट्रिपल एच ने किया फेमस स्टार को प्रमोट

Jordynne Grace Main Roster Call Up: साल 2026 की शुरुआत WWE के लिए शानदार रही है. SmackDown और Raw का हालिया एपिसोड अच्छा रहा. ट्रिपल एच ने NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर बुलाकर उन्हें प्रमोशन देना शुरू कर दिया है. हाल ही में ट्रिक विलियम्स, लैश लैजेंड और जे’वॉन एवंस की मेन रोस्टर पर एंट्री हुई थी. अब एक और सुपरस्टार को ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर पर बुलाकर नए साल का तोहफा दे दिया है.

विज्ञापन

जॉर्डिन ग्रेस का हुआ मेन रोस्टर डेब्यू

जॉर्डिन ग्रेस ने TNA Impact Wrestling में रहते हुए खूब नाम कमाया. इसके बाद उन्होंने NXT में काम किया लेकिन वो यहां उतनी सफल नहीं रहीं. हाल ही में SmackDown के एपिसोड में जॉर्डिन नजर आई थीं. अब NXT के New Year’s Evil शो में आधिकारिक रूप से ऐलान हुआ कि जॉर्डिन अब मेन रोस्टर स्टार बन गई हैं. ऐवा रैन ने अंत में बताया कि विलियम्स, लैश और एवंस के साथ अब ग्रेस भी बड़े शोज में नजर आएंगे. अब NXT में मौजूद अन्य रेसलर्स के पास आगे आने और अपनी छाप छोड़ने का मौका है.

विज्ञापन

किससे शुरू होगी जॉर्डिन की दुश्मनी?

जॉर्डिन ग्रेस मेन रोस्टर पर आने के बाद सीधा चैंपियनशिप स्टोरी में शामिल हो सकती हैं. उनकी चेल्सी ग्रीन या जेड कार्गिल के साथ स्टोरी शुरू हो सकती है. चेल्सी के साथ उनके NXT और SmackDown में कुछ सैगमेंट हुए थे, वहीं जेड कार्गिल से भी उनकी स्टोरी के संकेत मिले हैं. ऐसे में इन दोनों से किसी के साथ वो ब्लू ब्रांड के शो में भिड़ सकती हैं.

विज्ञापन

जॉर्डिन ग्रेस की उपलब्धियां

जॉर्डिन ग्रेस ने WWE में अब तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन TNA Impact Wrestling में उनकी उपलब्धियां अनगिनत रही हैं. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:

  • 1x इम्पैक्ट डिजिटल मीडिया चैंपियनशिप
  • 3x TNA इम्पैक्ट नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप
  • 1x इम्पैक्ट नॉकआउट्स टैग टीम चैंपियनशिप
  • इम्पैक्ट डिजिटल मीडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट
  • पहली नॉकआउट्स ट्रिपल क्राउन विजेता
  • क्वीन ऑफ द माउंटेन (2022)

ये भी पढ़ें:- WWE के खूंखार स्टार ने कहा ‘अलविदा’, अचानक चैंपियनशिप छोड़ रेसलिंग जगत में मचाई सनसनी!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ