News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
The Undertaker: WWE Wrestlepalooza 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. शो में कुल पांच मुकाबले हुए. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब दिल जीता. कंपनी ने एक तगड़ा सरप्राइज भी दिया. द अंडरटेकर ने बाइक पर जबरदस्त एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. लंबे समय बाद WWE टीवी पर वह नज़र आए. डेडमैन ने एरीना में मौजूद ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को लेकर ऐतिहासिक ऐलान किया, जिसकी उम्मीद शायद बहुत कम लोगों को थी.
मेन इवेंट मैच होने से पहले WWE दिग्गज द अंडरटेकर की अचानक एंट्री ने सभी प्रशंसकों को चौंका दिया. डेडमैन अपनी प्रतिष्ठित बाइक पर सवार होकर रिंगसाइड में बैठीं स्टेफनी मैकमैहन से मिलने गए. टेकर ने स्टेफनी के साथ मजाक किया. उन्होंने कहा कि वह हर जगह स्टेफनी का पीछा कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने स्टेफनी के साथ अपने इतिहास और दशकों से उनके बीच के रिश्ते को याद किया.
अंडरटेकर ने अंत में बड़ा ऐलान किया, जिसकी फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने बताया कि स्टेफनी 2026 WWE हॉल ऑफ फेम क्लास की पहली सदस्य होंगी. टेकर की बात सुनकर स्टेफनी के चेहरे पर आश्चर्य और अविश्वास के भाव थे. उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे.
What a moment! 🙌
— WWE (@WWE) September 21, 2025
The Undertaker just revealed that Stephanie McMahon will be inducted into the WWE Hall of Fame next year in 2026! pic.twitter.com/3P7zuOSKah
ये भी पढ़ें:-WWE Wrestlepalooza रिजल्ट्स, 20 सितंबर, 2025: Brock Lesnar ने John Cena को धोया, Roman Reigns के भाइयों की हार
Full Results for #Wrestlepalooza🚨
— MainEvent.News (@MainEventNews) September 21, 2025
🟊 Chaos bell-to-bell 🟊
✔️ Brock Lesnar left John Cena Broken
✔️ A NEW Women’s World Champ
✔️ AJ Lee handled Becky Lynch
✔️ Undertaker rolled in with HUGE news
TONS MORE..
Full RECAP + Highlights + Clips👇https://t.co/8nCR4KAj7U #WWE
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar ने John Cena को किया तहस-नहस, 6 F-5 लगाकर 11 साल बाद दी करारी हार, फैंस का रो-रोकर बुरा हाल
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।