Top Merch Selling Superstars List: WWE के लिए साल 2025 बिजनेस के हिसाब से शानदार रहा. महंगी से महंगी टिकट खरीदकर फैंस शोज देखने गए हैं. WWE को एडवर्टाइजमेंट और टिकट बिक्री से सबसे ज्यादा फायदा होता है. उन्हें मर्चेंडाइज सेल्स से भी हजारों करोड़ का फायदा होता है. फैंस जिन सुपरस्टार्स को अपना हीरो मानते हैं, उनकी टी-शर्ट और प्रोडक्ट खरीदते हैं. आमतौर पर WWE के सभी प्रोडक्ट महंगे होते हैं और इसी वजह से उनकी खरीदी पर WWE को छप्परफाड़ पैसा मिलता है. अब एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें उन 10 स्टार्स के नाम पता चले हैं, जिन्होंने WWE पर पैसों की बारिश कराई है.
10 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE को कराया जबरदस्त फायदा
2025 में भी कई सारे सुपरस्टार्स अपने फैंस के लिए हीरो बने हैं और उनकी मर्चेंडाइज सबसे ज्यादा बिकी है. इसी का फायदा WWE को हुआ है. सोशल मीडिया पर WWE ने 10 सुपरस्टार्स के नाम बताए, जिनकी मर्च की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है. रोमन रेंस, जॉन सीना और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स का नाम लिस्ट में है. इसी साल डेब्यू करने वाले पेंटा और सितंबर में वापसी करने वालीं एजे ली का नाम भी दिग्गजों के साथ जुड़ा है, जो हैरान करने वाली बात है. नीचे सभी स्टार्स की लिस्ट है:
- एलेक्सा ब्लिस
- एजे ली
- सीएम पंक
- कोडी रोड्स
- जेकब फाटू
- जे उसो
- जॉन सीना
- पेंटा
- रिया रिप्ली
- रोमन रेंस
ये भी पढ़ें:- एक आखिरी बार… अगले हफ्ते WWE Raw से ‘रिटायर’ होंगे John Cena, ऐलान ने मचाई सनसनी
Survivor Series का हिस्सा बनेंगे बड़े स्टार्स
मर्चेंडाइज सेल्स में टॉप पर रहने वाले रेसलर्स अब Survivor Series का हिस्सा बनते हुए नजर आने वाले हैं. एलेक्सा ब्लिस और रिया रिप्ली वुमेंस WarGames मैच का हिस्सा बनेंगी, वहीं सीएम पंक, कोडी रोड्स, जे उसो मेंस वॉरगेम्स मुकाबले में नजर आएंगे. जॉन सीना को भी Survivor Series WarGames इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. रोमन रेंस के भी शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है. देखा जाए तो लिस्ट में मौजूद ज्यादातर रेसलर्स Survivor Series में किसी न किसी तरह से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो बेहद कम उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा, निधन के बाद आज भी फैंस करते हैं याद
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines