News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Big Announcement John Cena: WWE दिग्गज जॉन सीना अपने रेसलिंग करियर के आखिरी कुछ हफ्तों में हैं. उन्होंने 2025 की शुरुआत के साथ अपने रिटायरमेंट टूर की शुरुआत की थी. अब उनकी कुल तीन अपीयरेंस बची है. पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड द्वारा उन्होंने WWE टीवी पर वापसी की और वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए. अब नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते जॉन सीना एक आखिरी बार Raw के एपिसोड में नजर आएंगे. इस ऐलान ने फैंस के बीच सनसनी मचा दी है, क्योंकि उन्हें रेड ब्रांड में लास्ट टाइम देखना सही में इमोशनल पल होगा.
Raw के एपिसोड नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होते हैं. उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते 17 नवंबर को Raw का आयोजन ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वाड गार्डन में देखने को मिलेगा. ये जॉन सीना के WWE करियर का आखिरी रेड ब्रांड का शो रहने वाला है. जॉन सीना एक तरह से Raw से हमेशा के लिए रिटायर होने वाले हैं. Raw में सीना का सफर काफी अच्छा रहा है और पिछले दो दशकों में उन्होंने रेड ब्रांड में कई सारे यादगार मोमेंट फैंस को दिए हैं. इस शो में उनका यूएस टाइटल ओपन चैलेंज चर्चा का विषय बना था और उन्होंने Raw में ही रे मिस्टीरियो को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी.
ONE LAST WWE RAW FOR JOHN CENA.
— Netflix (@netflix) November 11, 2025
November 17 at Madison Square Garden.
LIVE only on Netflix at 8 PM ET | 5 PM PT pic.twitter.com/9LqslZNdnd
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो बेहद कम उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा, निधन के बाद आज भी फैंस करते हैं याद
जॉन सीना की WWE में अब सिर्फ तीन अपीयरेंस बची है और इसके बाद वो कभी भी रिंग में लड़ते हुए नजर नहीं आएंगे. 17 नवंबर 2025 को मैडिसन स्क्वाड गार्डन में होने वाले Raw के एपिसोड के अलावा वो Survivor Series 2025 और दिसंबर में होने वाले Saturday Night’s Main Event का हिस्सा बनेंगे. उनकी कुल तीन अपीयरेंस बची हैं, जिसमें से दो प्रीमियम लाइव इवेंट में रहने वाली है.
जॉन सीना ने 10 नवंबर 2025 को Raw के एपिसोड में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना किया और उनकी बादशाहत खत्म करके ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए. सीना अपने करियर में कभी आईसी चैंपियन नहीं बने थे और आखिर उन्होंने सालों का सूखा खत्म कर लिया. जॉन की कुल तीन अपीयरेंस बची है और लग रहा है कि वो अपने रिटायरमेंट मैच में भी बतौर आईसी चैंपियन जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- 3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Raw के एपिसोड में की, जीत के बावजूद John Cena को लेकर हुआ ‘ब्लंडर’
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।