WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. कुछ ही दिन बाद फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. खैर एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आ रही है. एक बड़े मैच कंपनी ने WrestleMania 42 के लिए रद्द कर दिया है. पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि मुकाबला मेगा इवेंट में होगा, लेकिन कंपनी ने अब साफ कर दिया है कि टाइटल मैच वहां पर नहीं होने वाला है. इस बात से जरूर फैंस भी नाराज होंगे.
WWE WrestleMania 42 में नहीं होगा बड़ा मैच
WWE SmackDown में जूलिया और टिफनी स्ट्रेटन की राइवलरी चल रही है. दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला कर चुके हैं. पहले कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 42 में मैच होगा. कंपनी ने भी इसके संकेत दे दिए थे. जूलिया के पास इस समय टाइटल है. अचानक कंपनी ने SmackDown के आगामी एपिसोड में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है. इससे अब ये क्लियर हो गया है कि वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच WrestleMania 42 में नहीं होगा. कंपनी ने नाइट-1 में 7 मैच रखे हैं. वहीं नाइट-2 में 6 मैच तय किए गए हैं. अटकलें लगाई जा रही थीं कि नाइट-2 में जूलिया और टिफनी का मैच रखा जाएगा. दोनों का मैच अब WrestleMania 42 के लिए रद्द कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किसकी होगी जीत? 14 WWE स्टार्स ने की भविष्यवाणी
WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रेटन ने लड़ा था बड़ा मैच
2025 टिफनी स्ट्रेटन के लिए शानदार रहा था. उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन भी जबरदस्त रहा था. नवंबर 2025 में जेड कार्गिल ने उन्हें हराया था. पिछले साल WrestleMania 41 में टिफनी ने सिंगल्स मैच में शार्लेट फ्लेयर को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी. शार्लेट ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर टिफनी को चुनौती पेश की थी. हैरान करने वाली बात है कि टिफनी WrestleMania 42 का हिस्सा नहीं हैं. कहीं ना कहीं इसे ट्रिपल एच की खराब बुकिंग ही कहा जाएगा. उन्हें मेगा इवेंट में टिफनी को जरूर रखना चाहिए था.
ये भी पढ़ें: ‘WrestleMania में खेल खत्म हो जाएगा’, Roman Reigns ने मेगा इवेंट से पहले WWE चैंपियन को दी धमकी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines