WWE ने WrestleMania 42 का बड़ा मैच किया रद्द, Triple H ने फेमस स्टार को दिया ‘धोखा’
WWE WrestleMania 42 का आयोजन कुछ ही दिन बाद होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. एक बुरी खबर ये है कि बड़ा मैच रद्द कर दिया गया है. मेगा इवेंट में शानदार चैंपियनशिप मैच नहीं होने वाला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 17, 2026 21:18
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 17, 2026 21:18
Share :
WWE WrestleMania 42
---विज्ञापन---
WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. कुछ ही दिन बाद फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. खैर एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आ रही है. एक बड़े मैच कंपनी ने WrestleMania 42 के लिए रद्द कर दिया है. पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि मुकाबला मेगा इवेंट में होगा, लेकिन कंपनी ने अब साफ कर दिया है कि टाइटल मैच वहां पर नहीं होने वाला है. इस बात से जरूर फैंस भी नाराज होंगे.
WWE WrestleMania 42 में नहीं होगा बड़ा मैच
WWE SmackDown में जूलिया और टिफनी स्ट्रेटन की राइवलरी चल रही है. दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला कर चुके हैं. पहले कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 42 में मैच होगा. कंपनी ने भी इसके संकेत दे दिए थे. जूलिया के पास इस समय टाइटल है. अचानक कंपनी ने SmackDown के आगामी एपिसोड में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है. इससे अब ये क्लियर हो गया है कि वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच WrestleMania 42 में नहीं होगा. कंपनी ने नाइट-1 में 7 मैच रखे हैं. वहीं नाइट-2 में 6 मैच तय किए गए हैं. अटकलें लगाई जा रही थीं कि नाइट-2 में जूलिया और टिफनी का मैच रखा जाएगा. दोनों का मैच अब WrestleMania 42 के लिए रद्द कर दिया गया है.
WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रेटन ने लड़ा था बड़ा मैच
2025 टिफनी स्ट्रेटन के लिए शानदार रहा था. उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन भी जबरदस्त रहा था. नवंबर 2025 में जेड कार्गिल ने उन्हें हराया था. पिछले साल WrestleMania 41 में टिफनी ने सिंगल्स मैच में शार्लेट फ्लेयर को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी. शार्लेट ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर टिफनी को चुनौती पेश की थी. हैरान करने वाली बात है कि टिफनी WrestleMania 42 का हिस्सा नहीं हैं. कहीं ना कहीं इसे ट्रिपल एच की खराब बुकिंग ही कहा जाएगा. उन्हें मेगा इवेंट में टिफनी को जरूर रखना चाहिए था.

Giulia vs. Tiffany Stratton for the U.S Championship has been announced for SmackDown tomorrow night. pic.twitter.com/lfxXd9ewTw