WWE Wrestlepalooza Live Results: शो में हुए सभी मैचों के नतीजे, जानिए Brock Lesnar vs John Cena महामुकाबले में किसकी हुई जीत?

WWE Wrestlepalooza 2025 में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को दमदार बनाने की पूरी कोशिश की. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता.

वीदमक (2)

WWE Wrestlepalooza 2025

Wrestlepalooza: WWE Wrestlepalooza 2025 का सफल समापन हो गया है. 25 साल बाद हुए इस प्रीमियम लाइव इवेंट में पांच तगड़े मुकाबले हुए. सभी ने फैंस का खूब दिल जीता. शुरुआत से लेकर अंत तक काफी बवाल देखने को मिला. द अंडरटेकर भी रिंग में नज़र आए. ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच भी जबरदस्त मैच हुआ. मेन इवेंट में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. कंपनी को नया चैंपियन भी इस बार देखने को मिला. आइए आपको Wrestlepalooza 2025 रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs जॉन सीना

Wrestlepalooza 2025 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच मैच हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. पूरे मुकाबले में लैसनर का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने सीना की बुरी हालत कर दी. लैसनर ने सीना को लगातार छह एफ-5 दिए और उसके बाद पिन करते हुए जीत दर्ज की. लैसनर के सामने सीना इस बार बेबस नज़़र आए. लैसनर ने बैकस्टेज जाने से पहले रेफरी को भी एफ-5 लगाया. वह इतने में ही नहीं रुके. उन्होंने सीना को फिर से एफ-5 दिया. सीना की खराब हालत देखकर एरीना में मौजूद बच्चे भी रोने लग गए थे.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड vs द उसोज़

इस मुकाबले में गेस्ट रेफरी के रूप में एलए नाइट आए. जे उसो और जिमी उसो को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला. मैच की शुरुआत में रीड और ब्रेकर ने जिमी की हालत खराब की. जे की कोई मदद जिमी को नहीं मिल पाई. जिमी के घुटने में भी इंजरी आ गई थी. बहुत देर तक जे को जिमी टैग नहीं दे पाए. जे ने लंबे इंतजार के बाद रिंग में आकर रीड को स्पीयर लगाया. जे ने नाइट पर भी हमला किया. वह नाइट के ऊपर स्टील चेयर से हमला करने वाले थे लेकिन उन्होंने ब्रेकर पर वार कर दिया. उन्होंने रीड पर भी चेयर से अटैक किया. हालांकि, अंत में जे को ब्रेकर ने डबल स्पीयर दिया. इसके बाद रीड ने उन्हें सुनामी हिट करके जीत हासिल की.

स्टेफनी वकेर vs इयो स्काई

स्टेफनी वकेर और इयो स्काई के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. शुरुआत में स्काई ने बढ़त हासिल की. स्काई ने वकेर को एंकल लॉक भी लगाया. वकेर ने स्काई के ऑर्मबार को रोका. वकेर ने बहुत देर बाद मैच में वापसी की. स्काई के पांव में भी दिक्कत हो गई, जिसका फायदा वकेर ने उठाया. इयो ने इंजरी होने के बावजूद हार नहीं मानी और वकेर को कड़ी टक्कर दी. मैच का अंत शानदार रहा. स्काई ने मूनशॉल्ट लगाया लेकिन वह चूक गईं. इस दौरान उनका घुटना ज्यादा चोटिल हो गया. स्टेफनी ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने ट्विस्टिंग स्पाइरल टैप मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.

विज्ञापन

एजे ली, सीएम पंक vs सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच

मुकाबले में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने चीटिंग करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. एजे ने 10 साल बाद मैच लड़ा और उनका एक्शन देखकर सभी खुश हो गए. उन्होंने रॉलिंस और बैकी को खूब धोया. पूरे मुकाबले में पंक और ली का दबदबा देखने को मिला. मैच का अंत भी शानदार रहा. अनाउंस टेबल पर पंक ने रॉलिंस को कंधे में उठाया. वहां पर पंक के ऊपर ली ने छलांग लगा दी. पंक और रॉलिंस नीचे गिर गए. रिंग के अंदर ली ने बैकी को ब्लैक विंडो सबमिशन मूव लगाया. काफी देर बाद बैकी ने टैपआउट कर लिया. इस तरह ली और पंक को जीत मिल गई.

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs ड्रू मैकइंटायर

कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. मेन इवेंट में हुए इस मुकाबले में मैकइंटायर का दबदबा देखने को मिला. मैकइंटायर ने कोडी की बुरी हालत की. अनाउंस टेबल पर कोडी को मैकइंटायर क्लेमोर लगाने वाले थे लेकिन रोड्स वहां से हट गए. मैकइंटायर के घुटने में इस वजह से इंजरी आ गई थी. रिंग में लंगड़ाते हुए मैकइंटायर ने कोडी को क्लेमोर मारने की कोशिश की लेकिन वह गिर गए. इसका फायदा कोडी ने उठाया. उन्होंने मैकइंटायर को क्रॉस रोड्स लगाकर पिन किया और चैंपियनशिप रिटेन की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ