The Rock: WWE टीवी पर अंतिम बार Elimination Chamber 2025 में द रॉक नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया था. सभी को लगा था कि इसके बाद टीवी पर रॉक लगातार बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉक गायब चल रहे हैं. फैंस इस वजह से नाराज हैं. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. 2025 में उनका जलवा अब देखने को नहीं मिलेगा.
द रॉक को लेकर आया अपडेट
फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि WrestleMania 41 में द रॉक आकर बवाल मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. SummerSlam में भी उनकी वापसी देखने को नहीं मिली. रॉक को लेकर निराशा जारी है. PWInsider की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार द ग्रेट वन Survivor Series 2025 में भी नहीं आने वाले हैं, जिससे एक बार फिर उनकी WWE वापसी की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं.
WWE में उनकी अनुपस्थिति का मुख्य कारण हॉलीवुड है. वह लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं. शूटिंग की वजह से WWE के लिए समय निकाल पाना उनके लिए काफी मुश्किल काम है. अनाम माफिया ड्रामा और द स्मैशिंग मशीन जैसे फिल्मों में वह काफी बड़ा रोल निभा रहे हैं. रॉक अभी WWE प्रोग्राम से दूर चल रहे हैं क्योंकि वह अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में 27 साल के रेसलर की 263 दिनों की बादशाहत खत्म, पूर्व AEW स्टार ने नया चैंपियन बनकर रच डाला इतिहास
WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा
Clash in Paris इवेंट के बाद से रोमन रेंस WWE से गायब चल रहे हैं. वहां पर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था. WWE ने रेंस को Survivor Series: WarGames पोस्टर में एडवर्टाइज किया है. पोस्टर में उनके अलावा भी कुछ और बड़े नाम शामिल हैं. डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेंस की टक्कर रॉलिंस और उनके ग्रुप के साथ हो सकती है. इस दुश्मनी में रेंस का साथ उनके भाई जे उसो और जिमी उसो दे सकते हैं.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines