The Rock: WWE WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. पिछले साल सितंबर में इसका ऐलान किया गया था. पहली बार WWE के सबसे बड़े इवेंट का प्रसारण यूएस के बाहर से किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार सऊदी की तरफ से WWE को बहुत पैसा दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि WWE की स्टार पावर वहां पर रहेगी. द रॉक भी WrestleMania 43 का हिस्सा संभावित तौर पर बनने वाले हैं. इस बार उन्होंने खुद ही बड़ा ऐलान कर दिया है.
WWE दिग्गज द रॉक ने क्या कहा?
Raffi Talks को हाल ही में द रॉक ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे WrestleMania 43 में हिस्सा लेने को लेकर सवाल पूछा गया था. रॉक ने जवाब देते हुए कहा,”मैं रेसलमेनिया ब्रांड को लेकर उत्साहित हूं. मैं किंगडम को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि ये एक बड़ा शो है. मैं वहां पर हिस्सा लेने वाले रेसलर्स को लेकर भी उत्साहित हूं. मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मेरी बातचीत के अनुसार सब कुछ अच्छा है. हमेशा अच्छा ही रहेगा”. रॉक ने अपनी बातों के जरिए बता दिया है कि वो भी WrestleMania 43 में बवाल मचाएंगे. आपको बता दें रॉक ने WrestleMania 40 में भी काम किया था. नाईट 1 में उन्होंंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया. वहीं नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच भी वो नज़र आए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE के इन 3 खतरनाक स्टार्स पर सभी की नजरें, जल्द बन सकते हैं विलेन
WWE रिंग में अंतिम बार कब नज़र आए थे द रॉक?
पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट में द रॉक का जलवा देखने को मिला था. उनके इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर जॉन सीना ने हील टर्न लिया था. इसके बाद से टीवी पर अभी तक रॉक दिखे नहीं हैं और इस वजह से ही फैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. सभी को लगा था कि कोडी और सीना की स्टोरी में वो बन रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब देखना होगा कि रॉक कब WWE रिंग में आकर बवाल मचाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns मचाएंगे बवाल! इन 3 स्टार्स के साथ हो सकती है टक्कर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines