WWE के इन 3 खतरनाक स्टार्स पर सभी की नजरें, जल्द बन सकते हैं विलेन

WWE में इस समय Royal Rumble 2026 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो बहुत जल्द हील टर्न ले सकते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

इन स्टार्स के कैरेक्टर में होगा बदलाव!

WWE Stars Heel Turn: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 अक्टूबर को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनके ऊपर आने वाले समय में सभी की नजर रहेगी. इनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो बहुत जल्द हील टर्न लेकर हैरान कर सकते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

पिछला साल रैंडी ऑर्टन के लिए अच्छा नहीं रहा. बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट से वो गायब रहे. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया. ऑर्टन के हील टर्न का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कोडी रोड्स के साथ भी उनकी राइवलरी का इंतजार चल रहा है. मौजूदा समय में ऑर्टन को अपने किरदार में बदलाव की सख्त जरूरत है. आप सभी जानते हैं कि बतौर हील वो बहुत बढ़िया काम करते हैं. ऑर्टन बहुत जल्द हील टर्न लेकर चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट ने पिछले कुछ सालों में बतौर बेबीफेस बढ़िया काम किया है. हर जगह उन्हें फैंस का समर्थन मिलता है. टाइटल पिक्चर में भी वो रहे हैं. दिसंबर 2025 में उनके ऊपर बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने अटैक किया था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर नजर नहीं आए हैं. नाइट के कैरेक्टर में भी बहुत जल्द बदलाव हो सकता है. वो हील टर्न लेकर चौंका सकते हैं. वैसे नाइट को हील टर्न जरूर लेना चाहिए क्योंकि फैंस भी उन्हें इस रोल में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ने पिछले साल रॉयल रंबल में वापसी की थी. इसके बाद से उनका कैरेक्टर काफी साधारण रहा है. शार्लेट फ्लेयर के साथ वो बतौर बेबीफेस काम कर रही हैं. दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है. ब्लिस भी बहुत जल्द हील टर्न ले सकती हैं. वो कई बार अपने हील टर्न को टीज कर चुकी हैं. फैंस भी उन्हें हील के रूप में ही आगे देखना चाहते हैं. कहीं ना कहीं ये उनके फ्यूचर के लिए भी बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ