हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में WrestleMania 42 से पहले बड़ा धोखा, हथोड़े और कुर्सी से फेमस रेसलर को उसके 4 साथियों ने जमकर पीटा

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एक गजब की चीज देखने को मिली. फिन बैलर को बड़ा धोखा उनके साथियों ने दे दिया है. बैलर के ऊपर खतरनाक अटैक हुआ, जिसके बाद वो उठ भी नहीं पाए. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw में हुआ खतरनाक सैगमेंट

WWE Raw: WWE में इस समय WrestleMania 42 का बिल्डअप चल रहा है. वीकली शो बहुत जबरदस्त हो रहे हैं. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर को उनके चार साथियों ने धोखा दे दिया है. वो अब ऑफिशियल तौर पर जजमेंट डे से बाहर हो गए हैं. 2022 में उन्होंने इस ग्रुप को ज्वाइन किया था. उन्होंने अपनी टीम को लीड भी किया और खूब सफलता अर्जित की.

WWE Raw में हुआ खतरनाक सैगमेंट

पिछले हफ्ते डॉमिनिक मिस्टीरियो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पेंटा के खिलाफ हार गए. मैच में मिस्टीरियो हथोड़े का इस्तेमाल करने वाले थे, लेकिन बैलर ने ऐसा नहीं करने दिया. Raw में इस हफ्ते मिस्टीरियो ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज के साथ एंट्री की. मिस्टीरियो ने रीमैच की मांग की. उन्होंने अपनी हार के लिए बैलर को दोषी ठहराया. बैलर और जेडी मैकडॉना ने एंट्री की. फिन ने कहा कि वो हमेशा से मिस्टीरियो के साथ थे. बैलर ने कहा कि वो मिस्टीरियो को खुद के बल पर कुछ बड़ा करना सिखा रहे थे. मिस्टीरियो ने कुछ देर बाद बैलर को धक्का मार दिया. बैलर ने भी पेले किक मार दी.

रिंग में मामला खराब हो गया था. मैकडॉना ने बैलर को समझाया. बैलर ने मिस्टीरियो पर अपना मूव लगाया. इतने में मैकडॉना ने बैलर पर हमला किया. इसके बाद लिव और राकेल ने भी बैलर को पीटा. मिस्टीरियो ने हथोड़े से बैलर पर हमला किया. साथ ही साथ जूते के अंदर हथोड़ा डालकर 619 मूव लगाया. अंत में मिस्टीरियो ने बैलर के ऊपर चेयर रखी और रिंगकॉर्नर से छलांग लगा दी. बैलर की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड का WWE में वापसी का ऐलान, अपनी जुड़वा बहन के साथ इस शो में मचाएंगी धमाल

WWE WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. बड़े मैचों का ऐलान हो चुका है. जजमेंट डे से अब फिन बैलर अलग हो गए हैं. बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच पहले से बात नहीं बन रही थी. इनका अलग होना तय माना जा रहा था. अब बैलर और मिस्टीरियो की तगड़ी दुश्मनी देखने को मिलेगी. WrestleMania 42 में दोनों के बीच खतरनाक मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के भाइयों का चैंपियन पर अटैक, WWE का सबसे बड़ा ग्रुप टूटकर बिखरा, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola