Seth Rollins: WWE स्टार सैथ रॉलिंस इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं. Crown Jewel 2025 में रॉलिंस ने कोडी रोड्स के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में पॉल हेमन, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर टर्न लिया. बाद में पता चला कि रॉलिंस को अपने शोल्डर की सर्जरी करानी है और इस वजह से ही वह टीवी से बाहर हुए हैं. रॉलिंस को इंजरी की वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. खैर अब सैथ ने बताया है कि वह कब वापसी करेंगे.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान
हाल ही में Something Burning को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपनी वापसी के समय के बारे में बताया. रॉलिंस कहा कि उनका अगला लक्ष्य रेसलमेनिया 42 है. रॉलिंस ने कहा,“करीब एक महीने बाद मेरा स्लिंग उतर जाएगा. हो सकता है कि इसके बाद मैं कुछ समय के लिए छुट्टी पर चला जाऊं. उसके बाद मुझे वापसी के लिए ट्रेनिंग करनी पड़ेगी. यह धीरे-धीरे होगा. मुझे भी ठीक से पता नहीं. मुझे लगता है कि 8 से 12 हफ्ते लगेंगे. मुझे खाने पर भी ध्यान देना होगा. शायद 12 हफ्ते. इसके बाद हम सीधे रेसलमेनिया सीजन में एंट्री कर जाएंगे. फरवरी के बाद मैं वापसी के बारे में सोच सकता हूं.”
ये भी पढ़ें:-WWE स्टेज पर पीठ के बल बुरी तरह गिरे Brock Lesnar को लेकर Paul Heyman का आया रिएक्शन, वजह का किया खुलासा
WWE का नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन कौन बना?
इंजरी के कारण सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी. उन्होंने समरस्लैम 2025 में सीएम पंक के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया था. 1 नवंबर को पंक और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर पंक ने टाइटल अपने नाम किया. कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताकर तगड़ा पुश दिया है. अब ऐसा लगता है कि वह लंबे समय के लिए चैंपियन बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns को मुझसे जलन है’- WWE हॉल ऑफ फेमर ने ट्राइबल चीफ को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
9 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines