Roman Reigns: पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुए WWE Crown Jewel 2025 ने सभी को दिल जीत लिया था. वहां पर ब्रॉन्सन रीड ने सभी को चौंकाते हुए रोमन रेंस को पिन किया और जीत हासिल की. वहीं सैथ रॉलिंस ने मेन इवेंट में कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. Crown Jewel 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड की शुरुआत रॉलिंस ने अपने ग्रुप द विज़न के साथ की. रॉलिंस ने बहुत सारी बातें वहां पर कहीं. इस दौरान उन्होंने फैंस को WWE के नए ट्राइबल चीफ का नाम बताया.
WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड की तारीफ की. उन्होंने पॉल हेमन का भी आभार प्रकट किया. रॉलिंस ने हेमन को गले लगाकर उनके माथे को चूमा. रॉलिंस ने कहा कि ब्रेकर पिछले एक साल में उभर कर सामने आए हैं और वह इंडस्ट्री का फ्यूचर हैं. इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान रीड की तरफ शिफ्ट किया. रॉलिंस ने रीड की रेंस के ऊपर जीत का खूब प्रचार किया. आप सभी जानते हैं कि रॉलिंस और रेंस भी कट्टर दुश्मन हैं. रॉलिंस ने कहा कि रोमन को हराना कोई आसान काम नहीं है और बहुत कम स्टार्स ही यह उपलब्धि हासिल कर पाएं हैं, उनमें से एक रीड हैं. इसे बाद रॉलिंस ने रीड को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया. वैसे रीड अभी तक खुद को ट्राइबल थीफ बुलाते आए हैं.
WWE Raw में सैथ रॉलिंस को मिला धोखा
WWE Raw के मेन इवेंट में जे उसो, एलए नाइट और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. पंक ने इस मुकाबले में जीत हासिल की. इसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपने ग्रुप के साथ एंट्री की. ब्रॉन ब्रेकर ने उसो, नाइट और पंक को स्पीयर लगाया. वहां रीड ने पंक को सुनामी मूव दिया. इसके बाद रिंग में ब्रेकर ने रॉलिंस को ही स्पीयर लगाकर सभी को चौंका दिया. रीड ने भी रॉलिंस को सुनामी दिया.
ये भी पढ़ें:- WWE में Seth Rollins के स्पीयर और सुनामी से उड़े चिथड़े, Paul Heyman ने साथियों के साथ मिलकर दिया धोखा
संबंधित खबरें
Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
50 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
21 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
23 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines