WWE में Seth Rollins के स्पीयर और सुनामी से उड़े चिथड़े, Paul Heyman ने साथियों के साथ मिलकर दिया धोखा

WWE Crown Jewel 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड ने सभी का दिल जीत लिया. मेन इवेंट में हुए खतरनाक मैच के बाद सैथ रॉलिंस को बड़ा धोखा मिल गया है, जिसके बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा. इसके अलावा भी शो में कई शानदार सैगमेंट और मैच देखने को मिले. आइए आपको रॉलिंस को मिले धोखे की पूरी कहानी बताते हैं.

raw (7)

WWE Raw

The Vision Betray Seth Rollins: पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुए WWE Crown Jewel 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. इस शो को शायद ही कोई भूल पाएगा. वहां पर अंत में एक ऐसी चीज हुई जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था. दरअसल सैथ रॉलिंस को उनके द विज़न ग्रुप ने धोखा दे दिया है. ब्रॉन ब्रेकर ने स्पीयर और ब्रॉन्सन रीड ने सुनामी मूव से उनके चिथड़े उड़ा दिए. पॉल हेमन ने भी इसके बाद दोनों के साथ जश्न मनाया. एक बार फिर हेमन ने अपने साथी के साथ धोखाधड़ी की है.

विज्ञापन

WWE Raw का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

Raw के मेन इवेंट में जे उसो, एलए नाइट और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. अंत में बड़ी मुश्किल से पंक ने मुकाबला अपने नाम कर बड़ा कारनामा हुआ. इसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपने ग्रुप के साथ धमाकेदार एंट्री की.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर ने स्टेज से दौड़कर सबसे पहले जे उसो को स्पीयर लगाया. इसके बाद उन्होंने रिंगसाइड में एलए नाइट को भी स्पीयर दिया. रिंग में ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने मिलकर पंक पर हमला किया. ब्रेकर ने पंक को स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव देकर उनकी हालत खराब कर दी. रॉलिंस ने इसके बाद टाइटल उठाकर जश्न मनाया. हालांकि, पीछे से अचानक ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया. ब्रेकर ने इसके बाद रीड से कुछ कहा. रीड ने भी जोश में आकर रॉलिंस को सुनामी लगा दिए. हेमन ने अंत में रीड और ब्रेकर का हाथ उठाकर इस चीज का जश्न मनाया.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस को अपनी ही बात पड़ी भारी

दरअसल Raw की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने अपने ग्रुप के साथ ही की. वहां पर उनका घमंड देखने को मिला. उन्होंने साफ कह दिया है कि उन्हें ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन की जरूरत नहीं है. रॉलिंस ने कहा कि वह अकेले ही सभी के ऊपर भारी पड़ सकते हैं. रॉलिंस ने खुद को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया था. रॉलिंस जब अपनी बातें कह रहे थे तब रीड और ब्रेकर का मूड अच्छा नहीं था. सैथ को अंत में इन बातों का नतीजा भुगतना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ