हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE रिंग में Seth Rollins ने 60 साल के Paul Heyman को किया लहुलूहान, चेयर और स्टॉम्प से धज्जियां उड़ाकर लिया बदला

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को शुरुआत में ही बड़ा सरप्राइज मिला. सैथ रॉलिंस ने आकर पॉल हेमन की धज्जियां उड़ी दीं. हेमन का बहुत ही बुरा हाल हो गया. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

विज्ञापन
WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने की एंट्री

Seth Rollins: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को शुरुआत में ही बड़ा सरप्राइज मिला. सैथ रॉलिंस ने आकर इस बार पॉल हेमन का बुरा हाल कर दिया. रॉलिंस ने माइंडगेम्स के चलते ये काम किया. हेमन ने भी नहीं सोचा होगा कि वो लहुलूहान हो जाएंगे. रॉलिंस काफी गुस्से में दिखे. रॉलिंस ने Elimination Chamber 2026 में धमाकेदार वापसी कर बवाल मचाया था.

WWE Raw में सैथ रॉलिंस की एंट्री

Raw की शुरुआत द विज़न ने की. पॉल हेमन ने अपनी बात रखी. उन्होंने सैथ रॉलिंस की बेइज्जती की. हेमन ने कहा कि अगली बार जब रॉलिंस वहां आएंगे तो विज़न उनकी हालत खराब कर देगा. ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल ने भी रॉलिंस को धमकी दी. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बाहर आकर विज़न को वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद तीन मास्क मैन वहां पर अलग-अलग आए. थ्योरी और लोगन उनके पीछे दौड़े. रिंग में हेमन अकेले बच गए. स्टेज से एक मास्क मैन ने एंट्री की. हेमन को लगा कि वो रॉलिंस हैं. इतने में पीछे से रॉलिंस ने आकर स्टील चेयर से हेमन पर हमला कर दिया. रॉलिंस ने हेमन को स्टॉम्प भी लगाया. सैथ को देखकर फैंस खुश हो गए. WWE ऑफिशियल आकर हेमन को बैकस्टेज एंबुलेंस में ले गए वहां पर थ्योरी के ऊपर जिमी उसो ने हमला किया. सबसे बड़ी बात है कि एंबुलेंस को चलाकर एलए नाइट बाहर ले गए. हेमन के मुंह से लगातार खून निकल रहा था और उनकी हालत खराब हो गई थी.

ये भी पढ़ें:-Randy Orton ने WWE Elimination Chamber 2026 में क्यों अपने शिष्य Cody Rhodes को दिया धोखा? द वाइपर ने किया खुलासा

विज्ञापन

WWE Elimination Chamber 2026 में सैथ रॉलिंस ने की वापसी

Elimination Chamber 2026 का आयोजन शिकागो में 28 फरवरी को हुआ था. वहां पर हुए मेंस चैंबर मैच में लोगन पॉल ने तीन स्टार्स को एलिमिनेट किया. वहां पर सैथ रॉलिंस ने ब्लैक हुड पहनकर वापसी की. उन्होंने लोगन के ऊपर हमला किया. इसका फायदा कोडी रोड्स ने उठाया. कोडी ने लोगन को एलिमिनेट कर दिया. रॉलिंस ने अब द विज़न को बर्बाद करने की ठान ली है. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इन दोनों का भी रॉलिंस बुरा हाल करेंगे.

ये भी पढ़ें:-‘अदालत में मिलते हैं’, WWE टाइटल गंवाने के बाद बौखलाई Becky Lynch, मैनेजर को धमकी देकर मचाई सनसनी!

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola