‘अदालत में मिलते हैं’, WWE टाइटल गंवाने के बाद बौखलाई Becky Lynch, मैनेजर को धमकी देकर मचाई सनसनी!

WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच को एजे ली के खिलाफ अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. बैकी अब बहुत गुस्से में हैं. उन्होंने जनरल मैनेजर को खतरनाक धमकी दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

WWE

बैकी लिंच का बड़ा बयान

Becky Lynch: WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच को सफलता नहीं मिली. एजे ली के खिलाफ उन्हें वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. ली ने 11 साल बाद WWE में टाइटल जीता. खैर बैकी लिंच ने अब नया ड्रामा शुरू कर दिया है. उन्होंने जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से कुछ मांग की थी. पीयर्स ने साफतौर पर मांग पूरा करने के लिए मना कर दिया. लिंच ने अब अदालत जाने की धमकी दी है. टाइटल गंवाने के बाद वो बौखला गई हैं.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का बड़ा बयान

Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच ने एजे ली को धराशाई करने के लिए टर्नबकल निकाल दिया. वो इसे हथियार के रूप में इस्तेमान करना चाहती थी. रेफरी जेसिका कार ने उन्हें ऐसा करने के लिए रोक दिया. बाद में वो खुद ही टर्नबकल का शिकार हो गईं. एजे ने इसका फायदा उठाकर उनके ऊपर जीत हासिल की. बैकी जब टर्नबकल से टकराई तो जेसिका ने मैच जारी रखा. इसी के चलते बैकी ने मांग रखी. उन्होंने कहा कि जेसिका कार को बिना वेतन दिए सस्पेंड किया जाए और ट्रिपल एच के साथ उनकी तस्वीर हटाई जाए.

विज्ञापन

बैकी का जवाब देते हुए एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने पूरा फुटेज देख लिया है और इसमें जेसिका की गलती नहीं है. उन्होंने बैकी की मांग को खारिज कर दिया. बैकी ने अब सोशल मीडिया पर एडम पीयर्स को धमकी दी है. बैकी ने कहा, “मैंने तुम्हें आसान तरीके से काम करने का मौका दिया था. अब हम मुश्किल तरीके से काम करेंगे. अब मैं तुमसे अदालत में मिलूंगी”.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते होगी Roman Reigns की एंट्री! ये 3 चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज

विज्ञापन

बैकी लिंच को WWE WrestleMania 42 में मिल सकता है मौका

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बैकी अभी वुमेंस आईसी चैंपियनशिप का पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं. वो एजे ली को रीमैच के लिए कह सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बैकी और एजे की टक्कर WrestleMania 42 में भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर ये बैकी के लिए बड़ी बात होगी. वो अपना टाइटल दोबारा हासिल कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ