Royal Rumble Return Leaked: WWE का साल का सबसे रोमांचक समय अब करीब आ चुका है. Royal Rumble 2026 इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस इवेंट में मेंस और वुमेंस रंबल मैचों का आयोजन होगा. हर साल इन मुकाबलों में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का कमबैक होता है. अमूमन कंपनी टॉप रेसलर्स की एंट्री को सरप्राइज रखने की कोशिश करती है. हालांकि, अब एक हॉल ऑफ फेमर की वापसी का प्लान चौपट हो गया है. रॉयल रंबल से पहले प्रोडक्शन की एक वीडियो सामने आई, जिसने निकी बैला का रिटर्न लीक कर दिया.
WWE हॉल ऑफ फेमर का रिटर्न लीक!
निकी बैला पिछले कुछ हफ्तों से WWE Raw का हिस्सा नहीं बनी हैं. वो लगातार टीवी से पूरी तरह दूर हैं. लग रहा है कि WWE उनके कमबैक को Royal Rumble के लिए बचाकर रख रहा है. हाल ही में सऊदी अरब से एक वीडियो सामने आई है, जहां रंबल के लिए प्रोडक्शन टीम तैयारियां कर रही हैं. इसी बीच LED स्क्रीन की टेस्टिंग हो रही थी, क्योंकि जब सुपरस्टार्स एंट्री करते हैं, तो स्क्रीन पर उनके ग्राफिक्स नजर आते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि निकी बैला का एंट्रेंस ग्राफिक नजर आ रहा है. अमूमन प्रोडक्शन टीम उन्हीं रेसलर्स का ग्राफिक टेस्ट करती है, जो इवेंट का हिस्सा बनने वाले हो. ताकि जब खिलाड़ियों की फाइनल एंट्री देखने को मिले, तो किसी तरह की गलती नहीं हो. इससे साफ हो गया कि निकी बैला जरूर Royal Rumble 2026 में अपनी वापसी करने वाली हैं. वो पिछले साल की तरह इस बार भी वुमेंस रंबल में जलवा बिखेर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:- इन 3 WWE स्टार्स को Triple H देंगे तोहफा! वापसी के तुरंत बाद जीत सकते हैं 2026 Royal Rumble मैच
निकी बैला ने कब लड़ा था आखिरी मैच?
निकी बैला का WWE में अंतिम मुकाबला स्टैफनी वकेर और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ आया था. उनके बीच 29 दिसंबर 2025 को Raw के एपिसोड में मैच हुआ था. स्टैफनी वकेर ने ट्रिपल थ्रेट मैच में बैला और रॉड्रिगेज के खिलाफ अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगाया था. इस मुकाबले में स्टैफनी ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन रखा था. इसके बाद से निकी एक्शन से पूरी तरह दूर हैं. देखना होगा कि निकी Royal Rumble में वापसी करती हैं, या फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 में Brock Lesnar को बरतनी होगी सावधानी! ये 3 स्टार्स कर सकते हैं एलिमिनेट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines