Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. गुंथर को उन्होंने अंत में एलिमिनेट किया था. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने अपना रेसलमेनिया विरोधी चुनने में ज्यादा समय नहीं लगाया. उन्होंने Raw के एपिसोड में सीएम पंक को चुना. WWE ने मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. मुकाबले में एक मजेदार पेंच भी फंसा हुआ है. इस मैच में बदलाव भी हो सकता है. रोमन को नया विरोधी मिल सकता है.
क्या रोमन रेंस के मैच में होगा बदलाव?
WWE Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. बैलर का कहना है कि रेसलमेनिया 42 में वो पंक की जगह लेंगे. बैलर अगर रेंस को हराकर टाइटल जीत गए तो उनकी टक्कर रेंस से होगी. रेंस ने पहले से ही रेसलमेनिया में अपना जगह बनाई हुई है. WWE ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बैलर टॉप्स कार्ड की अनबॉक्सिंग कर रहे हैं. बैलर को वहां पर रोमन का कार्ड मिला. इसके बाद बैलर ने दावा करते हुए कहा, ”मुझे अपना रेसलमेनिया विरोधी मिल गया है”. बैलर ने कह दिया है कि वो चैंपियन बनकर रेसलमेनिया में रेंस का सामना करेंगे. अब देखना होगा कि वो बड़ा कारनामा कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? Brock Lesnar का आएगा तूफान
फिन बैलर को हरा चुके हैं सीएम पंक
कुछ हफ्ते पहले Raw में सीएम पंक और फिन बैलर के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में पंक ने टाइटल रिटेन किया. सभी को लगा था कि इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बैलर ने पंक और एजे स्टाइल्स के मैच में दखलअंदाजी कर दी. बैलर ने पंक के ऊपर खूब हमला किया. बाद में बैलर ने पंक को एलिमिनेशन चैंबर में मैच के लिए चुनौती पेश की. पंक ने भी इसके लिए हां कह दिया. पंक कह चुके हैं कि वो फाइटिंग चैंपियन बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-‘परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी’, WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!
संबंधित खबरें
Roman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
15 hrs agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
16 hrs agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 day agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
2 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
9 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines