Roman Reigns: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. सबसे बड़ी बात यह है कि रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर तबाही मचाई. इस शो में उनके आने की उम्मीदें पहले से ही जताई जा रही थीं. रेंस ने आकर अपने भाइयों जे उसो और जिमी उसो को बचाया. रोमन और जे का प्यार भी देखने को मिला. हालांकि, उन्होंने जिमी उसो से हाथ नहीं मिलाया.
WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ धमाकेदार मैच
Raw के मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ. यह टॉर्नेडो टैग टीम मैच था. मैच में काफी बवाल मचा. जे और जिमी की केमिस्ट्री शानदार रही लेकिन रीड और ब्रेकर का दबदबा देखने को मिला. ब्रेकर ने एक बार फिर अपनी रफ्तार से सभी को हैरान किया. रीड ने भी बीच-बीच में अपनी ताकत दिखाई. रिंग के बाहर ब्रेकर ने जिमी को टेबल पर स्पीयर लगाकर धराशाई किया. रिंग के अंदर जे अकेले पड़ गए. रीड और ब्रेकर ने उनकी हालत खराब की.
जिमी भी रिंग के अंदर आए. दोनों को सुनामी मूव रीड लगाने वाले थे लेकिन रोमन रेंस का म्यूजिक बज गया. रेंस ने चेयर के साथ एंट्री की. उन्होंने रिंग में आकर ब्रेकर को बाहर फेंका. इसके बाद लगातार चेयर से रीड के ऊपर हमला किया. रेंस ने चेयर से रीड की पीठ पर हमला किया और उन्हें बैरीकेड के बाहर कर दिया. रेंस ने ब्रेकर को भी चेयर से मारा और रिंग में डाल दिया. इसका फायदा उसोज़ ने उठाया और मैच जीत लिया. रेंस ने चेयर से एक बार फिर ब्रेकर को मारा और रिंग के बाहर कर दिया. उन्होंने जे से हाथ मिलाया और उनसे कुछ बातें कहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े इवेंट से The Rock का कटा पत्ता! रिपोर्ट में द ग्रेट वन को लेकर सामने आई बुरी खबर
WWE Clash in Paris 2025 में हुआ था रोमन रेंस के ऊपर हमला
Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. मैच में रेंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर और रीड ने मिलकर रेंस के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. रेंस इसके बाद अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए थे. WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2025 है. रेंस भी अब इसका बनने के लिए तैयार हैं. वहां पर रोमन का मुकाबला ब्रेकर के साथ हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ने John Cena के रिटायरमेंट टूर की उड़ाई धज्जियां, हील टर्न को सी ग्रेड देकर उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines