Roman Reigns WrestleMania Match Leaked: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब 6 महीने का समय बचा हुआ है. अभी से ही इस शो के लिए बड़े-बड़े मैचों का अनुमान लगाया जा रहा है. रोमन रेंस के मुकाबलों पर सभी की नजर होगी और अब एक रिपोर्ट में उनसे जुड़े प्लान लीक हो गए हैं. WrestleMania में हमेशा ही रोमन के बड़े मैच होते हैं. बताया जा रहा है कि उनकी भिड़ंत मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन से हो सकती है. ये मैच हुआ, तो फैंस की सालों की इच्छा पूरी हो जाएगी.
रोमन रेंस का WrestleMania मैच हुआ लीक!
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के संभावित मैच को लेकर दिग्गज रेसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्टजर से सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच Royal Rumble में मैच नहीं होगा, क्योंकि वो रंबल मुकाबले का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि WWE शायद इस मुकाबले को WrestleMania के लिए प्लान कर रहा है. रोमन और सैथ के बीच अब तक ग्रैंडेस्ट स्टेज पर मैच नहीं हुआ है.
डेव मैल्टजर ने कहा, ‘जनवरी 2025 से पहले कोई भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच नहीं है. मुझे नहीं लगता कि ये जनवरी में होगा, क्योंकि दोनों Royal Rumble में होंगे. ये मुकाबला WrestleMania में हो सकता है. रोमन जरूर सैन डिएगो शो का हिस्सा बनेंगे लेकिन वो सिंगल्स मैच नहीं लड़ेंगे. वो WarGames का हिस्सा होंगे, अगर चीजें नहीं बदले.’
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गजों ने रचा इतिहास, 2373 दिनों का सूखा खत्म, दुश्मनों का काम-तमाम कर जीती चैंपियनशिप
रोमन रेंस का Crown Jewel 2025 में होगा धमाकेदार मैच
WrestleMania 42 अभी दूर है और रोमन रेंस के सामने इसके पहले भी बड़ी चुनौती है. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ ब्रॉन्सन रीड से भिड़ने वाले हैं. रोमन और रीड के बीच Crown Jewel 2025 में मैच होने वाला है. ब्रॉन्सन और ब्रॉन ब्रेकर काफी समय से रोमन रेंस और द उसोज़ को परेशान कर रहे हैं. रोमन रेंस के पास अब द विजन से बदला लेने का मौका है. रोमन ने कई सारे दिग्गजों को हराया और उनके लिए ब्रॉन्सन को हराना मुश्किल नहीं रहेगा. देखना होगा कि मैच कैसा साबित होता है.
ये भी पढ़ें:- WWE Crown Jewel 2025 में Seth Rollins का दांव पर लगा करियर, Paul Heyman ने Roman Reigns को आड़े हाथ लेकर दी चेतावनी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines