हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Roman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास, बतौर चैंपियन हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

WWE में रोमन रेंस के लिए साल 2026 बेहतरीन रहा है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. बतौर चैंपियन उन्होंने अपने करियर में अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. सालों से वो कंपनी में काम कर रहे हैं. अब उनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा होता है. WWE भी अब उन्हें अच्छे अंदाज में बुक करती है. रेंस के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. 2026 उनके लिए शानदार रहा है. लगातार वो रिंग में आए हैं. खैर रेंस ने अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने बतौर चैंपियन अपने 200 दिन पूरे कर लिए हैं. कहा जाए तो उन्होंने अपने करियर में डबल सेंचुरी मार दी है.

रोमन ने कब जीता था टाइटल?

रोमन रेंस के लिए 2025 खास नहीं रहा था. सभी उनकी खराब बुकिंग की वजह से गुस्से में थे. हालांकि 2026 में ट्रिपल एच ने उनकी बढ़िया बुकिंग की है. शुरुआत में उन्होंने सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच को जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक को चुनौती दी. दोनों के बीच मेगा इवेंट में जबरदस्त मैच हुआ. वहां पर रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. 2023 में Raw ब्रांड में इस चैंपियनशिप का अनावरण किया गया था. रेंस ने इस टाइटल को नहीं जीता था. 2026 में उन्हें इस टाइटल को हासिल करने का मौका मिला. रेंस ने 19 अप्रैल 2026 को चैंपियनशिप जीती थी.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का ‘WWE अवतार’, जॉन सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार

रोमन रेंस का टाइटल रन भी बहुत बढ़िया रहा है. वो लगातार टीवी पर आते रहे हैं. उन्होंने बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड किया है. सबसे पहले उन्होंने दो बार जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. इसके बाद समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को मात दी. रेंस ने पेंटा को भी हराया. इसके बाद मनी इन द बैंक में रेंस ने एलए नाइट को हराकर टाइटल का बचाव किया.

क्राउन ज्वैल में होगा बड़ा मैच

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को इसका आयोजन होगा. वहां पर रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा. दोनों के बीच बढ़िया राइवलरी चल रही है. इनके बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया है. रेंस और सैमी का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सैमी ने रेंस के साथ उनकी ब्लडलाइन में तगड़ा काम किया था. हाल ही में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस के ऊपर सैमी ने हमला भी किया था. अब देखना होगा कि क्राउन ज्वैल में किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली, एक साथ किए 3 ब्लॉकबस्टर ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola