WWE को चीटिंग से मिला नया चैंपियन, Cody Rhodes पर रोलेक्स घड़ी पड़ी भारी, Seth Rollins ने जीती जंग

WWE Crown Jewel 2025 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. मैच का अंत भी गजब के अंदाज में हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. आइए आपको पूरे मैच की रिपोर्ट साझा करते हैं.

seth (2)

WWE Crown Jewel 2025

Crown Jewel Main Event Match: WWE Crown Jewel 2025 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. मुकाबला बहुत ही शानदार रहा. रॉलिंस का बहुत कुछ वहां पर दांव पर लगा था. पॉल हेमन ने कह दिया था कि अगर वह कोडी से हारेंगे तो फिर सब खो देंगे. रॉलिंस ने मुकाबले में चीटिंग करते हुए जीत हासिल की. उन्होंने पहली बार अपने करियर में क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप हासिल की है.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2025 का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच वर्चस्व की लड़ाई इस बार थी. दोनों टॉप चैंपियन हैं. पॉल हेमन ने कहा था कि अगर रॉलिंस हारेंगे तो फिर उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है. रोड्स और रॉलिंस ने किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. शुरुआत में कोडी का दबदबा देखने को मिला. रॉलिंस ने धीरे-धीरे वापसी. सैथ ने तो गुस्से में आकर कमेंटेटर पर भी अटैक कर दिया था.

विज्ञापन

दोनों दिग्गजों ने कई बार एक-दूसरे को पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली. रॉलिंस ने अंत में मुकाबला जीतने के लिए चाल चली. उन्होंने कोडी के ऊपर रोलेक्स घड़ी से हमला कर दिया. यह चीज रेफरी नहीं देख पाए. आपको पता दें रेसलमेनिया 40 में जीत के बाद कोडी ने ही यह घड़ी रॉलिंस को दी थी. घड़ी के हमला के बाद कोडी धराशाई हो गए. इसका फायदा सैथ ने उठाया. उन्होंने टॉप रोप से कोडी को स्टॉप्म लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस को दी चैंपियनशिप

WWE में कोडी रोड्स को सैथ रॉलिंस ने पहली बार हराया है. इससे पहले 3-0 से कोडी आगे चल रहे थे. जीत के बाद रॉलिंस काफी खुश दिखे. ट्रिपल एच ने रिंग में आकर उन्हें क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के साथ अंगूठी दी. रॉलिंस ने माइक पर कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वह ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं. उनकी इस जीत से जरूर पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी खुश होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ