WWE में Roman Reigns के भाइयों ने दुश्मनों पर ढाया कहर, 3 साल बाद करारी हार देकर टाइटल के लिए ठोका दावा

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते द उसोज़ और द न्यू डे के बीच बड़ा मैच हुआ. दोनों टीमों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. अंत में उसोज़ ने बड़ी जीत दर्ज कर वाहवाही लूटी.

WWE

रोमन रेंस के भाइयों की बड़ी जीत

The Usos: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो भी एक्शन में दिखाई दिए. दोनों ने मिलकर द न्यू डे के साथ मैच लड़ा. लंबे समय बाद द उसोज़ ने साथ काम किया. जे और जिमी ने बड़ी जीत भी दर्ज की. अब दोनों वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए दावेदारी ठोकने के लिए तैयार हैं. जल्द ही एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को बड़ी चुनौती मिलने वाली है.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ शानदार मैच

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में जिमी उसो ने कहा कि द उसोज़ की टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. इसके बाद जे और जिमी ने न्यू डे पर अटैक किया था. शो में ही दोनों टीमों के बीच इस हफ्ते के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. वुड्स और कोफी ने कहा था कि वो उसोज़ की हालत खराब करेंगे. उसोज़ को साथ देखकर फैंस भी खुश हए.

विज्ञापन

इस हफ्ते Raw में दोनों टीमों के बीच बढ़िया मैच हुआ. उसोज़ की केमिस्ट्री शानदार रही. न्यू डे ने भी उसो भाइयों को करारा जवाब दिया. मुकाबले के अंत में जिमी उसो ने न्यू डे के दोनों सदस्यों को सुपरकिक जड़े. जे ने रिंग के बार वुड्स पर खतरनाक स्पीयर लगाया. कोफी ने ट्रबल न पैराडाइज लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. जिमी ने उन्हें तगड़ा स्पीयर लगा दिया. इसके बाद उसोज़ ने कोफी को 1D लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. द उसोज़ ने अपने पुराने दुश्मनों को तीन साल बाद करारी हार दी है.

विज्ञापन

द उसोज़ जल्द बन सकते हैं चैंपियन

पिछले हफ्ते द उसोज़ का आमना-सामना एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के साथ भी हुआ था. स्टाइल्स और ली ने भी अभी तक बतौर चैंपियंस तगड़ा काम किया है. बहुत जल्द इनकी बादशाहत खत्म हो सकती है. उसोज़ इन्हें टक्कर देने के लिए तैयार हैं. कंपनी ने उसोज़ की टैग टीम डिवीजन में वापसी कराई है, तो प्लान भी तगड़ा बनाया होगा. जे और जिमी उसो नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ