WWE में नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर का हुआ खुलासा, 28 साल का रेसलर निकला मिस्ट्री मैन

WWE Survivor Series 2025 से मिस्ट्री मैन ने रिंग में बवाल मचाया हुआ था. लगातार इस शख्स ने द विज़न ग्रुप की मदद की. अब इसका पूरी तरह खुलासा रेड ब्रांड के एपिसोड में हो गया है.

WWE

WWE में मिस्ट्री मैन का हुआ खुलासा

Masked Man Revealed: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. तगड़े मैच और सैगमेंट्स हुए. सबसे बड़ी बात है कि मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है. कुछ हफ्तों से लगातार रिंग में आकर हंगामा मचा रहे शख्स का नाम ऑस्टिन थ्योरी है. थ्योरी ने इस हफ्ते अपना मास्क निकाल कर सभी को बता दिया है कि वो तबाही के लिए तैयार हैं. वैसे पहले से इसी बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि मिस्ट्री मैन थ्योरी ही हैं. आखिरकार इसका खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ खुलासा

Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते रे मिस्टीरियो का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मिस्टीरियो का दबदबा देखने को मिला. मैच में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने भी आने की कोशिश की. दोनों के ऊपर स्टेज पर ही सीएम पंक ने चेयर से हमला कर दिया था. इसके बाद पॉल हेमन ने लोगन को ब्रॉस नकल्स दिया. रे ने लोगन को 619 लगा दिया. वहां पर अचानक मिस्ट्री मैन ने आकर मिस्टीरियो को स्टॉम्प लगा दिया. इसका फायदा लोगन ने उठाया और फिनिशिंग मूव लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

सीएम पंक चेयर के साथ रिंग में आए. उन्हें देखकर लोगन पॉल और मिस्ट्री मैन भाग गए. मिस्ट्री मैन ने फैंस ने के बीच जाकर शानदार अंदाज में अपना मास्क उतारा. वहां से पता चला कि रहस्यमयी हमलावर 28 साल के ऑस्टिन थ्योरी हैं. रिंग के अंदर अंत में मौके का फायदा उठाकर ब्रेकर ने पंक को खतरनाक स्पीयर से धराशाई किया. ब्रेकर ने टाइटल उठाकर रिंग में खूब जश्न मनाया. इस दौरान उनके साथ लोगन पॉल और पॉल हेमन भी थे.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 से मिस्ट्री मैन से मचाया था बवाल

अब ये पूरी तरह क्लियर हो गया है कि मिस्ट्री मैन ऑस्टिन थ्योरी हैं. Survivor Series 2025 में सबसे पहले थ्योरी ने बवाल मचाया था. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में थ्योरी ने आकर सीएम पंक के ऊपर स्टॉम्प लगाया था. इस वजह से ही बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद थ्योरी ने Raw के एपिसोड में भी लगातार द विज़न ग्रुप की मदद की. पिछले हफ्ते थ्योरी ने एलए नाइट पर भी स्टॉम्प लगाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ