Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इसका बिल्डअप शुरू हो गया है. Raw में वॉरगेम्स मैचों को लेकर बवाल मच चुका है. खैर अब सभी ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. दोनों लंबे समय से गायब हैं. फैंस को बहुत जल्द सरप्राइज मिलने वाला है क्योंकि लैसनर और रेंस की रिंग में एंट्री होने वाली है. एक रिपोर्ट में दोनों को लेकर खुशखबरी सामने आई है.
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की कब होगी वापसी?
ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2025 में धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था. इसके बाद लैसनर और सीना का मुकाबला Wrestlepalooza इवेंट में हुआ. वहां पर सीना के ऊपर द बीस्ट ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. इसके बाद से लैसनर अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. वहीं Crown Jewel 2025 में रोमन रेंस को ब्रॉन्सन रीड ने हराकर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद से रेंस भी टीवी पर नहीं दिखे हैं.
Wrestling Observer के डेव मैल्टजर ने एक रिपोर्ट जारी की है. उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते हफ्ते Raw में वापसी करेंगे जो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. मैल्टजर ने यह भी भविष्यवाणी की कि रेंस भी इसी शो में वापसी कर सकते हैं. मैल्टजर के अनुसार,”मुझे लगता है कि रोमन रेंस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दिखाई देंगे. मुझे लगता है कि वहां पर ब्रॉक लैसनर भी आएंगे. लैसनर हील की तरफ और रोमन बेबीफेस की तरफ. आपके आप अभी भी एक और जगह होगी, शायद जिमी उसो उस जगह के लिए उपयुक्त रहेंगे”.
ये भी पढ़ें:- John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड से मिले धोखे ने तोड़ा चैंपियन का दिल, कहा- मैंने भरोसा किया था…
WWE Survivor Series 2025 में मचेगी तबाही
Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच में काफी मजा आने वाला है. सीएम पंक की टीम में उनके अलावा जे उसो और कोडी रोड्स हैं. वहीं द विज़न में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और लोगन पॉल हैं. रोमन रेंस अगले हफ्ते वापसी करेंगे तो फिर वह संभावित तौर पर पंक की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं. वहीं ब्रॉक लैसनर का जलवा विज़न में दिख सकता है. पॉल हेमन के साथ उनका रीयूनियन देखकर सभी को अच्छा लगेगा.
ये भी पढ़ें:- आ गई खुशखबरी, इस दिन होगा Roman Reigns का धमाकेदार कमबैक! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines