WWE: WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस ने मेन इवेंट में जबरदस्त प्रोमो दिया. उन्होंने अपनी पूरी भड़ास पॉल हेमन के ऊपर निकाली. हेमन पर रेंस ने कई आरोप लगाए. अगस्त, 2020 में रेंस के साथ हेमन आए थे. दोनों ने ब्लडलाइन का निर्माण किया, जिसमें बाद में जे उसो, जिमी उसो, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हुए. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे और इस कारण वह WWE के टॉप स्टार बन गए. इस साल रेसलमेनिया 41 में हेमन ने रेंस को धोखा दिया था. सभी को लगता है कि रेंस की सफलता के पीछे हेमन का हाथ है लेकिन ऐसा नहीं है. रेंस ने इस चीज को नकारते हुए बड़ा बयान दिया है.
WWE Raw में रोमन रेंस ने क्या कहा?
पॉल होमन ने रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस की जगह ग्रुप का लीडर बनकर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ काम करने का ऑफर दिया था. रेंस ने इसे स्वीकार नहीं किया. रेंस ने अपने पुराने गुट पर बात करते हुए बताया कि कैसे चार साल तक उनके चैंपियन बने रहने में हेमन का बिल्कुल हाथ नहीं था. रेंस ने ब्लडलाइन में खास योगदान के लिए सिकोआ और ज़ेन का धन्यवाद किया. रेंस ने हेमन को बेवकूफ कहते हुए उनकी धज्जियां उड़ा दीं.
रोमन रेंस ने कहा,”मेरे टाइटल को बचाए रखने में पॉल हेमन का कोई हाथ नहीं था. सच कुछ और है. द उसोज (जे उसो और सैमी ज़ेन) ने बचाए रखा. सोलो सिकोआ ने बचाए रखा. सैमी ज़ेन ने मेरी पूरी मदद की. हां मैंने वह टाइटल खो दिया. हेमन ने सभी को बताया कि मैं अपनी पूछ दबाकर चला जाऊंगा और कुछ भी करूंगा लेकिन नहीं. मैं फ्यूचर की ब्लडलाइन को आगे बढ़ाने के लिए घर चला गया”.
WWE Raw में जे उसो ने की रोमन रेंस की मदद
WWE Raw में रोमन रेंस ने अपनी बात रखने के बाद ब्रॉन ब्रेकर को सुपरमैन पंच लगाया. इसके बाद उन्होंने ब्रॉन्सन रीड को पंच लगाए. हालांकि, तुरंत ही ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया. रीड और ब्रेकर ने रेंस की हालत खराब की. रीड उन्हें सुनामी मूव लगाने वाले थे लेकिन जे उसो ने एंट्री की. उन्होंने हील स्टार्स को सुपरकिक से धराशाई किया. अंत में जे ने ब्रेकर और रोमन ने रीड को स्पीयर लगाया.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 के लिए धमाकेदार टाइटल मैच का ऐलान, दिग्गज के पास 5 साल का सूखा खत्म करने का मौका
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines