WWE में Paul Heyman ने वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान, 28 साल के रेसलर को पहली बार मिला मौका

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन और उनकी टीम के कड़े तेवर देखने को मिले. हेमन ने सीएम पंक के ऊपर जुबानी हमला बोला. अंत में उन्होंने वर्ल्ड टाइटल मैच की भी घोषणा की.

WWE - 2025-12-02T094240.761

WWE

Paul Heyman: WWE Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 28 साल के ब्रॉन ब्रेकर ने पंक को पिन करते हुए अपनी टीम की जीत दिलाई. सभी के दिमाग में एक ही बात थी कि पंक का WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए अगला विरोधी कौन होगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इसका खुलासा हो गया है. इतना ही नहीं पॉल हेमन ने तो टाइटल मैच की घोषणा भी कर दी है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने क्या कहा?

Raw में पॉल हेमन ने ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और ब्रॉन्सन रीड के साथ एंट्री की. उन्होंने मेंस वॉरगेम्स मैच में मिली जीत पर खुशी जताई. हेमन ने ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर का नाम भी लिया. कुछ देर बाद पूरा फोकस ब्रेकर के ऊपर शिफ्ट हो गया. हेमन ने कहा कि 5 जनवरी 2026 को सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस दिन Raw के नेटफ्लिक्स पर जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. हेमन ने यह दावा भी किया कि पंक अपना टाइटल हार जाएंगे. इसके बाद ब्रेकर ने भी द बेस्ट इन वर्ल्ड के ऊपर खूब निशाना साधा.

विज्ञापन

सीएम पंक ने कब जीता था वर्ल्ड टाइटल?

पिछले महीने क्राउन ज्वेल इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस के ऊपर ब्रॉन ब्रेकर, पॉल हेमन और ब्रॉन्सन रीड ने टर्न लिया. बाद में पता चला कि रॉलिंस को शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा. चोट की वजह से रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. 1 नवंबर 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में सीएम पंक और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए टक्कर हुई. वहां पर पंक ने जे को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ