WWE Star Return: 23 फरवरी 2026 को हुआ WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रहा. WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स को शो में अलग-अलग तरह से ट्रिब्यूट दिया गया. मेन इवेंट में उन्होंने अपनी बात रखी. खैर इस दौरान शो में स्टाइल्स के कुछ पुराने साथी भी नज़र आए. फैंस ने लंबे समय बाद 7 फुट 3 इंच के रेसलर ओमोस के दर्शन भी WWE टीवी पर किए. AAA के शो में ओमोस ने एंट्री जरूर की, लेकिन WWE के वीकली एपिसोड में वो अब जाकर दिखे हैं.
WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स और ओमोस का है पुराना रिश्ता
ओमोस ने WWE में अपने करियर की शुरुआत एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड के रूप में की थी. धीरे-धीरे ओमोस इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आए. आलम ये रहा है कि स्टाइल्स और ओमोस ने टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. दोनों का टाइटल रन बढ़िया रहा. ओमोस को आगे बढ़ाने में स्टाइल्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है. इस वजह से ही वो WWE Raw के एक बैकस्टेज सैगमेंट में दिखे. ओमोस ने शूट पहना हुआ था. बाद में स्टाइल्स को ट्रिब्यूट देने के लिए पूरे रोस्टर के साथ स्टेज पर भी आए.
ओमोस अंतिम बार WWE टीवी पर 5 अप्रैल 2024 को दिखे थे. उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल मैच में हिस्सा लिया था. इसके बाद से उन्होंने Raw, SmackDown और प्रीमियम लाइव इवेंट में कम्पीट नहीं किया. करीब 23 महीने बाद उनकी Raw में एंट्री देखने को मिली है. अब देखना होगा कि कंपनी आगे उन्हें बड़े मौके पर कब बुक करेगी.
ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar की WWE WrestleMania 42 के लिए खुली चुनौती, ये 4 स्टार्स दे सकते हैं द बीस्ट को मुंहतोड़ जवाब
मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स को दिया गया ट्रिब्यूट
एजे स्टाइल्स ने अब WWE को अलविदा कह दिया है. 31 जनवरी 2026 को हुए रॉयल रंबल इवेंट में उन्होंने अपना आखिरी मैच गुंथर के साथ लड़ा था. इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में रखी गई शर्त के अनुसार उन्हें रिटायर होना पड़ा. Raw के मेन इवेंट मे स्टाइल्स ने एंट्री. उन्होंने अपने परिवार, साथी और फैंस का धन्यवाद किया. पूरे रोस्टर ने स्टेज पर आकर उनके लिए तालियां बजाईं. इसके बाद द अंडरटेकर ने एंट्री की. टेकर ने रिंग में आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है. ये बात सुनकर स्टाइल्स की आंखों से आंसू आ गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE ने दिया John Cena को झटका! इन 3 कारणों से AJ Styles को पहले Hall of Fame 2026 में कर दिया शामिल
संबंधित खबरें
Roman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
4 hrs agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
6 hrs agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 day agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
2 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
9 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines