Logan Paul: WWE स्टार और फेमस यूट्यूबर लोगन पॉल ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. बतौर हील वो खूब नाम कमा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से वो लगातार टीवी पर भी दिखाई दे रहे हैं. द विज़न ग्रुप में वो शामिल हो गए हैं. पॉल हेमन के साथ उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है. खैर अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. पॉल ने WWE के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी.
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने क्या कहा?
2021 से WWE में लोगन पॉल काम कर रहे हैं. उनका शेड्यूल पार्ट-टाइमर का ही रहा है. बड़े इवेंट्स के लिए ही उन्हें कंपनी ने बुक किया है. 2022 में रोमन रेंस के साथ भी उनका मैच हुआ था. दोनों की तगड़ी दुश्मनी रही थी. पॉल का इन-रिंग एक्शन काफी तगड़ा है और इस वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं. रिंग में उन्हें खूब बू किया जाता है.
फैंस अब लोगन पॉल को पार्ट-टाइमर नहीं कहेंगे. हाल ही में पॉल ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बताया कि उन्होंने WWE के साथ लॉन्ग-टर्म डील साइन की है. उन्होंने ये भी कहा कि अब वो फुल-टाइम स्टार बन गए हैं. पॉल को इस बार कंपनी ने पैसा भी अच्छा दिया होगा. लोगन ने कहा,”मैंने अभी-अभी WWE के साथ ऑफिशियल लॉन्ग-टर्म डील साइन की है. अब मैं फुल-टाइम सुपरस्टार बन गया हूं. जो लोग मुझे पार्ट टाइमर कहते थे, वो अब चुप हो जाएं. अच्छा लग रहा है. नौकरी पाकर अच्छा लग रहा है”.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown की टाइमिंग में फिर हुआ बड़ा बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद!
WWE Clash in Paris 2025 में लोगन पॉल को मिली थी हार
पिछले साल लोगन पॉल को अपन करियर में एक बड़ा मैच लड़ने का मौका मिला था. 31 अगस्त को हुए Clash in Paris में उनकी टक्कर WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ हुई थी. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था. सीना ने मैच में अच्छा एक्शन दिखाया. अंत में पॉल को हार का सामना करना पड़ा था. सीना के साथ मैच लड़कर लोगन खूब खुश हुए थे. लोगन कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सीना के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown में Cody Rhodes के 3 Stages of Hell मैच में मचेगा गदर! ये 4 स्टार्स कर सकते हैं दखलअंदाजी
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
8 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
10 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines