WWE SmackDown की टाइमिंग में फिर हुआ बड़ा बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद!

WWE SmackDown का इस हफ्ते का शो बर्लिन, जर्मनी से लाइव आएगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सबसे बड़ी बात है कि शो की टाइमिंग में भी बदलाव हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि भारत में एपिसोड कब शुरू होगा.

WWE

WWE SmackDown में होगा तगड़ा एक्शन

SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने वाला है. आप जानते हैं 2026 की शुरुआत से ब्लू ब्रांड के शो तीन घंटे के कर दिए हैं. पिछले हफ्ते ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला था. रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. इसका बिल्डअप भी शुरू हो गया है. खैर 9 जनवरी को होने वाले SmackDown की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. खासतौर पर भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

WWE SmackDown की शुरुआत कब होगी?

WWE में आए दिन लगातार बदलाव हो रहे हैं. अब कंपनी का इंटरनेशनल टूर भी शुरू हो गया है. इसके तहत SmackDown का पहला शो बर्लिन, जर्मनी में आयोजित होगा. आपको इससे अंदाजा लग गया होगा कि टाइमिंग में बड़ा बदलाव होगा. सभी देशों में अलग-अलग टाइम पर ब्लू ब्रांड के शो की शुरुआत होगी. भारत में 9 जनवरी शुक्रवार रात 11 बजे से शो का प्रसारण होगा और 10 जनवरी रात 2 बजे एपिसोड का अंत होगा. वैसे यूएस में होने की वजह से ब्लू ब्रांड का शो हमेशा भारत में शनिवार सुबह आता है. आपको बता दें भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण Netflix पर होता है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगा बड़ा मैच

SmackDown में इस हफ्ते एक बड़ा मैच होने वाला है. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. इससे पहले दो मुकाबलों में मैकइंटायर को कोडी हरा चुके हैं. सबसे बड़ी बात है कि दोनों के बीच Three Stages of Hell मैच होगा. इस मुकाबले में तीन शर्त रखी गई हैं. कोडी का टाइटल रन इस बार खत्म हो सकता है. मैकइंटायर कह चुके हैं कि वो बर्लिन में नए चैंपियन बनेंगे और इसके बाद नए एरा की शुरुआत भी होगी. देखना होगा कि दोनोंं स्टार्स का मुकाबले में प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने कंपनी की बड़ी चैंपियनशिप खाली होने का किया ऑफिशियल ऐलान, जल्द फैंस को मिलेगा नया चैंपियन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ