Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ. लैसनर को वहां पर हार का सामना करना पड़ा. खैर मैच के बाद लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए. लैसनर ने रिटायरमेंट के संकेत दिए. बाद में Raw के एपिसोड में कंपनी ने भी लैसनर को ट्रिब्यूट दिया. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर ने मेगा इवेंट में रिटायरमेंट क्यों लिया. इसे लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान
किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर रिटायर हो जाएंगे. Coach and Bro शो पर जोनाथन कोचमैन ने लैसनर के रिटायरमेंट पर बात की. उन्होंने कहा कि लैसनर समरस्लैम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने रिटायरमेंट नहीं लेना चाहते थे. इस वजह से बेहतर विकल्प रेसलमेनिया 42 था.
उन्होंने कहा, “ब्रॉक लैसनर बहुत समझदार हैं. लैसनर ने कभी वो काम नहीं किया, जो वो करना नहीं चाहते. कहा जा रहा था कि मिनिसोटा में समरस्लैम में गुंथर उनका करियर खत्म करे वाले हैं. हमने देखा कि जॉन सीना के साथ क्या हुआ. उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ. आप लैसनर हैं और देखते हैं कि सीना के साथ क्या हुआ. वो जीत के साथ रिंग के बाहर नहीं निकले. अगर आपको ऐसा कहना ही है, तो क्या आप उस जगह इसे करना पसंद करेंगे जहां आपने अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत किया था. अपने घरेलू फैंस के सामने कोई नहीं हारना चाहता है. मुझे लगता है कि लैसनर ने इस बारे में बहुत सोचा होगा. इस वजह से ही उन्होंने रेसलमेनिया 42 में अपना करियर खत्म करने की सोची होगी”.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Brock Lesnar को WrestleMania 42 में हराना WWE की बहुत बड़ी गलती है, Triple H ने किया बेड़ागर्क!
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की हुई करारी हार
WrestleMania 42 में किसी ने नहीं सोचा था कि ओबा फेमी के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ेगा. लैसनर को 5 मिनट के अंदर हार प्राप्त हुई. लैसनर और फेमी की राइवलरी जबरदस्त रही थी. फेमी का दबदबा देखने को मिला. लैसनर ने मेगा इवेंट में उन्हें एफ-5 भी दिया. इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. फेमी ने लैसनर को चोकस्लैम दे दिया था. खैर अब देखना होगा कि लैसनर फ्यूचर में WWE रिंग में आएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के बाद किन-किन स्टार्स के सिर सजा चैंपियनशिप का ताज? देखिए पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines