John Cena vs Logan Paul: WWE Clash in Paris 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 31 अगस्त को फ्रांस में ताबड़तोड़ एक्शन के लिए सभी रेसलर्स तैयार हैं. कंपनी द्वारा पांच मैचों का ऐलान किया गया है. जॉन सीना के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी. उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा. सीना के पास अब चैंपियनशिप नहीं है. इस वजह से भी फैंस ज्यादा उत्साहित हैं. लोग उनकी जीत देखना चाहते हैं. सीना का एक रेसलर के रूप में बहुत बड़ा नाम है. वहीं लोगन पॉल ने यूट्यूब के जरिए अपने नाम को ऊंचा किया है. अब पॉल को बतौर रेसलर भी जाना जाता है. दोनों की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है. आइए हम आपको WWE Clash in Paris से पहले बताते हैं कि किसके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं.
जॉन सीना के इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?
जॉन सीना 23 सालों से WWE में काम कर रहे हैं. अब वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. दिसंबर, 2025 में वह रिटायर होने वाले हैं. सीना ने पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है. उनकी कुछ फिल्मों ने अरबों का बिजनेस किया है. सीना इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं. हमेशा वह बिना कैप्शन वाली फोटो पोस्ट करते हैं, जिसके बाद फैंस असमंजस में पड़ जाते हैं. आपको बता दें सीना के इंस्टाग्राम पर 21.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
लोगन पॉल के इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स?
लोगन पॉल ने यूट्यूब की दुनिया में बहुत सफलता अर्जित की है. इसका फायदा उन्हें WWE में भी मिला. कम समय में उन्होंने कंपनी के बड़े रेसलर्स का सामना किया है. रोमन रेंस भी उनका मैच हो चुका है. उनकी सोशल मीडिया में फैन-फॉलोइंग की वजह से ही WWE द्वारा उन्हें पुश दिया जाता है. पॉल का इंस्टाग्राम फैंस का पसंदीदा है. उनके 27.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर सीना से बहुत ज्यादा फेमस पॉल हैं. फ्यूचर में शायद ही सीना कभी लोगन को पीछे कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE से 2024 में निकाले गए 3 भारतीय स्टार अभी क्या कर रहे हैं? एक ने ली प्रेमानंद महाराज की शरण
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
21 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines