John Cena Match: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना का बहुत बड़ा मैच होने वाला है. वह अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. कुछ हफ्ते पहले ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. सीना अंतिम बार Survivor Series में नज़र आएंगे. इसके बाद आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी को लग रहा है कि Survivor Series में सीना टाइटल हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट में अब मैच का नतीजा लीक हो गया है.
जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के मैच को लेकर आया बयान
जॉन सीना ने अपने करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. WWE ने हाल ही में बॉस्टन में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका यह सपना भी पूरा कर दिया. सीना ने मिस्टीरियो के 204 दिनों के शानदार टाइटल रन का अंत किया. हर किसी को लगता है कि सीना Survivor Series में टाइटल हार जाएंगे. सट्टाबाजार के ऑड्स भी मिस्टीरियो को जीत के लिए फेवरेट बता रहे हैं.
दिग्गज जर्नलिस्ट ब्रायन अल्वारेज ने जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के चैंपियनशिप मैच के लिए WWE के मौजूदा प्लान के बारे में बात की. रेसलिंग ऑब्ज़र्वर लाइव में उन्होंने WWE के प्लान के अनुसार सीना अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे. अल्वारेज ने कहा,”जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो से टाइटल जीत लिया है. मुझे पता है कि प्लान यही है. प्लान यह है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो को जॉन सीना हरा रहे हैं”.
WWE का आखिरी मैच किसके साथ होगा?
13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट चल रहा है. दो सेमीफाइनल तय हो गए हैं. गुंथर का मैच सोलो सिकोआ के साथ होगा. वहीं एलए नाइट की टक्कर जे उसो के साथ होने वाली है. इन चारों में से किसी एक को सीना को रिटायर करने का मौका मिलेगा. बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा.
ये भी पढ़ें:-3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H ने Survivor Series 2025 के बाद पुश नहीं दिया तो उनका करियर खत्म हो सकता है
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines