WWE में अपने अंतिम प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले भावुक हुए John Cena, फैंस से की बड़ी अपील

WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने बड़ी बात कही है.

WWE - 2025-11-29T093212.096

WWE

John Cena: WWE Survivor Series 2025 में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को जबरदस्त मैच देखने को मिलने वाले हैं. जॉन सीना के करियर का यह आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. Survivor Series 2025 में सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. उन्हें लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. सीना के पास अब ज्यादा समय नहीं है. ऐसे में अपने अंतिम पीएलई से पहले उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर की है. साथ ही साथ उन्होंने Survivor Series 2025 देखने की अपील की है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

जॉन सीना ने 10 नवंबर, 2025 को हुए Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके साथ ही वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में मिस्टीरियो ने सीना से रीमैच की मांग की. दिग्गज ने मुकाबले के लिए हां कह दिया.

विज्ञापन

Survivor Series से पहले जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर कहा,”इन-रिंग इवेंट्स बाकी है. आखिरी समय अब है. पेटको पार्क मेरे WWE करियर के आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए क्या ही शानदार मंच होगा. इंटरनेशनल स्तर पर ESPN और नेटफिलिक्स पर Survivor Series मिस ना करें”.

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई का कमाल, पूर्व AEW सुपरस्टार का तोड़ा सपना, बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में की एंट्री

विज्ञापन

जॉन सीना का आखिरी मैच किसके साथ होगा?

WWE में जॉन सीना का आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा गया है. जो भी इसका विजेता होगा उसे सीना को रिटायर करने का मौका मिलेगा. जे उसो और एलए नाइट ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दोनों के बीच अब फाइनल में पहुंचने की होड़ होगी. वहीं दूसरा सेमीफाइनल गुंथर और सोलो सिकोआ के बीच होने वाला है. देखना होगा कि किन स्टार्स को फाइनल में जगह मिलती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ