WWE में Roman Reigns के भाई का कमाल, पूर्व AEW सुपरस्टार का तोड़ा सपना, बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में की एंट्री

WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस के भाई को जबरदस्त सफलता मिली. उन्होंने बड़ा मैच जीतकर लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

WWE - 2025-11-29T073924.423

WWE SmackDown

SmackDown Match: WWE Survivor Series 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस के भाई जे उसो ने कमाल कर दिया. उन्होंने लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. एक खतरनाक मुकाबले में उनका सामना पूर्व AEW स्टार रुसेव के साथ हुआ था. रुसेव का सीना को रिटायर करने का सपना टूट गया है. जे ने जबरदस्त एक्शन इस बार दिखाया.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनका आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा हुआ है. इसके तहत क्वार्टर फाइनल में जे उसो का मुकाबला रुसेव के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. रुसेव ने भी अपना खूब दम दिखाया.

विज्ञापन

मुकाबले में कई बार लगा कि जे की हार हो जाएगी. रुसेव ने उन्हें अपने खतरनाक सबमिशन मूव में भी जकड़ा. मैच का अंत भी गजब का रहा. रुसेव ने जे पर एकोलेड लगाया. बड़ी मुश्किल से जे ने रोप पकड़ ली. इसके बाद रुसेव ने जे को अपने कंधे पर उठाया. जे ने रुसेव को इसका जवाब स्पीयर के जरिए दिया. जे ने फिर रुसेव को फ्रॉग स्प्लैश लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में भी एक्शन में दिखेंगे जे उसो

Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. जे उसो वहां पर भी एक्शन में नज़र आएंगे. वह वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा हैं. उनके साथ रोमन रेंस, जिमी उसो, कोडी रोड्स और सीएम पंक भी हैं. इनकी टक्कर ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर से होने वाली है. अब देखना होगा कि इतने बड़े मुकाबले में जे का प्रदर्शन कैसा रहेगा. कुछ लोगों का कहना है कि वह हील टर्न भी वहां पर ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ