John Cena: 13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ टैपआउट के जरिए उन्हें हार मिली. सीना के 23 साल के करियर का शानदार अंत हुआ. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर भी जबरदस्त रहा. सभी को लग रहा है कि 2026 में सीना को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अपडेट
WWE में जॉन सीना का करियर इतना शानदार रहा है कि उनका फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. 2025 में भी कंपनी ने सीना के कुछ अधूरे सपने पूरे कराए. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके बाद सीना ने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने.
फाइटफुल सलेक्ट के माध्यम से रेसलवोट्स रेडियो ने बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि जॉन सीना के इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. ये कहीं ना कहीं सीना के फैंस के लिए बुरी खबर है. पिछले साल सितंबर मे द अंडरटेकर ने बताया था कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? फर्स्ट टाइम एवर मैच में मचेगा बवाल
कैसा रहा जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर?
2025 की शुरुआत में ही जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया था. सीना ने इस दौरान अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स शामिल थे. लैसनर ने 2 साल बाद सीना से मुकाबले के लिए वापसी की थी. सीना ने एलिमिनेशन चैंबर 2025 में कोडी रोड्स के खिलाफ हील टर्न भी लिया था. सीना के दो मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ भी हुए. सीना को आखिरी मैच में गुंथर ने टैपआउट करने के लिए मजबूर कर दिया था. हार के बाद सीना काफी निराश हुए थे.
ये भी पढ़ें:-AJ Styles के WWE से रिटायरमेंट पर Roman Reigns का टूटा दिल, पुराने दिनों को याद कर दिया भावुक बयान
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines