Nikki Bella: WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. मेन इवेंट में भी खूब बवाल मचा. जॉन सीना की एक्स-गर्लफ्रेंड निका बैला के लिए यह शो अच्छा नहीं रहा. इस बार उनकी बेइज्जती हो गई है. 10 साल में पहली बार उन्हें Raw में हार का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं उन्होंने टैपआउट के जरिए मैच गंवाया. बैला हॉल ऑफ फेमर हैं और इतना बुरा हारना उन्हें शोभा नहीं देता है. उन्होंने इस बार अपने प्रशंसकों को काफी निराश किया है. वैसे हार के बाद निकी भी काफी गुस्से में दिखी थीं.
WWE Raw में हुआ बड़ा मैच
निकी बैला ने इस साल की शुरुआत में WWE में वापसी की. इसके बाद से वह कंपनी के साथ लगातार बनी हुई हैं. रेड ब्रांड में उन्होंने दो मुकाबले अभी तक लड़े. चेल्सी ग्रीन के खिलाफ सिंगल्स मैच में उन्होंने जीत हासिल की. दूसरा टैग टीम मैच में उन्हें जीत मिली. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैला की बैकस्टेज इयो स्काई से बात हुई. हालांकि, वहां पर बहुत जल्द ओस्का ने दखलअंदाजी कर दी. ओस्का ने कहा कि स्काई से बैला दूर रहें.
निकी ने कहा कि ओस्का ने उनका सम्मान करना चाहिए. इसके बाद ओस्का ने बैला को मैच के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच WWE रिंग में पहली बार सिंगल्स मैच हुआ. निकी और ओस्का ने मैच में बढ़िया प्रदर्शन भी किया. मैच में निकी का दबदबा देखने को मिला लेकिन इसके बावजूद वह हार गईं. ओस्का ने अपने लॉक से निकी को टैपआउट करने के लिए मजबूर कर दिया. आपको बता दें Raw में इससे पहले बैला को 14 सितंबर 2015 को अंतिम हार का सामना शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ करना पड़ा था.
WWE Clash in Paris 2025 में भी निकी बैला को मिली थी हार
निकी बैला के लिए पिछले कुछ हफ्ते ज्यादा बढ़िया नहींं रहे हैं. हाल ही में हुए Clash in Paris में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बैकी लिंच ने उनके खिलाफ विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. पूरे मैच में बैला हावी रही थी लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मैच से पहले उम्मीद की जा रही थी कि बैला मुकाबला जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें:-WWE में 10 साल बाद AJ Lee के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, पति के साथ मिलकर मौजूदा चैंपियंस से लेंगी बदला
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 day agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 day agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
6 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines