WWE में 10 साल बाद AJ Lee के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, पति के साथ मिलकर मौजूदा चैंपियंस से लेंगी बदला

WWE Wrestlepalooza 2025 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. वहां पर फैंस को एक तगड़ा मिक्स्ड टैग टीम मैच देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

aj lee (2)

WWE

AJ Lee: WWE Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने कुछ खतरनाक मैचों का ऐलान कर दिया है. दिग्गज एजे ली ने पिछले हफ्ते SmackDown में वापसी की थी. उन्होंने 10 साल बाद WWE रिंग में कदम रखा. अच्छी बात यह है कि अब उनके मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है. 10 साल से ज्यादा समय बाद अब उनका मैच होने जा रहा है. आपको बता दें आगामी Wrestlepalooza इवेंट में ली और उनके पति सीएम पंक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ होगा.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ जबरदस्त सैगमेंट

Raw में इस हफ्ते एजे ली ने एंट्री की. उन्होंने खुद को फैंस की पसंदीदा रेसलर बताया. ली ने पिछले दस साल में अपनी मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. ली ने कहा कि उन्हें थेरेपी से गुजरना पड़ा. उन्होंने बताया कि अब वर परफेक्ट हैं. ली ने इसके बाद सीएम पंक की बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी पर चर्चा की. बैकी लिंच ने एंट्री की. उन्होंने ली से उनका टाइटल वापस देने के लिए कहा. ली ने कह दिया कि अगर वह टैग टीम मैच के लिए तैयार होती हैं तो उन्हें उनका विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल वापस मिल जाएगा.

विज्ञापन

ली ने बैकी का खूब मजाक बनाया. सैथ रॉलिंस भी आए. उन्होंने कहा कि वह रिंग में आकर बैकी का टाइटल ले सकते हैं. रॉलिंस रिंग में आए लेकिन उन्हें एजे ने रोक दिया. इसके बाद सीएम पंक ने एंट्री की. उन्होंने रिंग में रॉलिंस को GTS लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. रॉलिंस ने गुस्से में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह टैग टीम मैच की चुनौती को स्वीकार करते हैं. इस बात को सुनकर पंक और एजे काफी खुश दिखे. WWE ने भी इनके बीच Wrestlepalooza में मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

WWE SmackDown के एपिसोड में एजे ने की धमाकेदार वापसी

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड का शो शिकागो में हुआ था. वहा पर एक बार फिर बैकी लिंच ने सीएम पंक को खूब थप्पड़ मारे. सैथ रॉलिंस भी एरीना में मौजूद थे. पंक ने कहा कि वह महिलाओं के ऊपर हाथ नहीं उठाते हैं. इसके बाद उन्होंने एजे ली को बुलाया. ली को देखते ही फैंस खुश हो गए. ली ने बैकी का बुरा हाल किया. खैर अब एजे मैच लड़ने के लिए तैयार हैं. WWE में उन्होंने रेसलमेनिया 31 के बाद Raw के पहले एपिसोड में अंतिम मैच लड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ