John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. अगले महीने 13 दिसंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event में सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सवाल यह है कि उनका आखिरी विरोधी कौन होगा. इसे लेकर आए दिन नए नाम सामने आ रहे हैं. WWE ने 16 स्टार्स का टूर्नामेंट रखा है. जो भी इसे जीतेगा वह सीना का सामना करेगा. खैर अब जॉन सीना के पिता ने अपने बेटे के आखिरी विरोधी का नाम बताया है.
जॉन सीना के पिता ने क्या कहा?
कई लोगों का मानना है कि जॉन सीना के अंतिम विरोधी गुंथर होंगे. सीना और गुंथर के बीच आजतक मैच नहीं हुआ है. Sportskeeda’s Wrestlebinge को हाल ही में सीना के पिता जॉन सीना सीनियर ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने सीना के आखिरी विरोधी को लेकर कहा,”Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतनी चाहिए. इसके बाद सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो की कहानी खत्म नहीं करनी चाहिए. वाशिंगटन, डीसी में आखिरी मैच में सीना और मिस्टीरियो की टक्कर होनी चाहिए. वहां पर मिस्टीरियो टाइटल वापस ले सकते हैं. इससे वह अध्याय खत्म हो जाएगा. WWE द्वारा इस दौरे को लिखते समय में मैंने जो एक बात देखी है वह यह है कि कई ऐसी स्टोरी हैं जिनका कोई अंत नहीं है”.
ये भी पढ़ें:-WWE को चीटिंग से मिला नया चैंपियन, 133 दिन बाद फेमस स्टार की बादशाहत का दुखद अंत
WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. जॉन सीना भी इसका अंतिम बार हिस्सा बनने वाले हैं. सीना के मैच को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है. सीना आगामी Raw के एपिसोड में एंट्री करने वाले हैं. वहां पर उनके मैच को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने आ सकती है. हो सकता है कि वह वॉरगेम्स मैच का हिस्सा बन जाएं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने 40 साल के रेसलर को किया सस्पेंड, रेफरी पर जानलेवा हमले की मिली सजा, अधर में लटका करियर
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines