WWE को चीटिंग से मिला नया चैंपियन, 133 दिन बाद फेमस स्टार की बादशाहत का दुखद अंत

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. वहां पर चेल्सी ग्रीन को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने जूलिया को हराकर एक बार फिर विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. ग्रीन को यह जीत चीटिंग के जरिए मिली. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE - 2025-11-08T100959.380

WWE

Chelsea Green: WWE Saturday Night’s Main Event के बाद SmackDown का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में एक बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिला. चेल्सी ग्रीन ने जूलिया को हराकर विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. जूलिया का टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा था. 133 दिन में उनकी बादशाहत खत्म हो गई है. वैसे ग्रीन अचानक चैंपियन बन जाएंगी यह किसी ने सोचा नहीं था. ग्रीन इससे पहले भी विमेंस यूएस चैंपियन रह चुकी हैं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

SmackDown में जूलिया ने चेल्सी ग्रीन के खिलाफ विमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. मुकाबले में कियाना जेम्स ने दखल दिया. अल्बा फायर ने आकर जेम्स की हालत खराब कर दी. जूलिया ने फायर के सिर पर लात मारी और इसका फायदा ग्रीन ने उठाया. उन्होंने रस्सी पर पैर रखकर रोलअप के जरिए ग्रीन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. रेफरी इस बार ग्रीन की चीटिंग को देख नहीं पाए. ग्रीन अब डबल चैंपियन बन गई हैं. हाल ही में उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ईथन पेज के साथ मिलकर ला हिएड्रा और मिस्टर इगुआना को हराकर AAA वर्ल्ड मिक्स्ड टैग टीम टाइटल जीता था.

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन ने पहले भी जीती थी चैंपियनशिप

आपको बता दें चेल्सी ग्रीन पहले भी विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं. पिछले साल दिसंबर में हुए Saturday Night’s Main Event XXXVII में ग्रीन ने मीचीन को हराकर टाइटल जीता था. WWE इतिहास में सबसे पहले इस टाइटल को ग्रीन ने ही जीता था. ग्रीन इसके बाद 132 दिन तक चैंपियन रही थी. इस साल अप्रैल में जेलिना वेगा ने ग्रीन को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था. खैर अब ग्रीन दोबारा चैंपियन बन गई हैं. देखना होगा कि उनका टाइटल रन इस बार कितने दिनों तक चलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ