The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने शानदार काम किया. खली की द अंडरटेकर, बतिस्ता, केन और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. विंस मैकमैहन ने खली को उनकी हाइट देखते हुए पुश भी दिया. खली ने भी निराश नहीं किया और तगड़ा काम कर सभी का दिल जीता. खैर खली ने अपने करियर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने कितने रेसलर्स को हराकर और कब टाइटल जीता था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
द ग्रेट खली कब बने थे चैंपियन?
द ग्रेट खली ने शुरुआत में SmackDown में काम किया. वहां पर उन्होंने शानदार मुकाबले फैंस को दिए. 8 जनवरी 2007 को खली को Raw ब्रांड में डाल दिया गया था. खली की इसके बाद छोटी सी राइवलरी केन के साथ रही थी. अप्रैल में हुए WrestleMania 23 में उन्होंने केन के ऊपर जीत हासिल की थी. खली की इसके बाद जॉन सीना के साथ भी राइवलरी रही थी. खली को जून में SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया गया था. उस समय वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप खाली थी. 20 जुलाई 2007 को SmackDown में नए चैंपियन के लिए 20-मैन बैटल रॉयल मैच रखा गया था. इसका हिस्सा खली भी थे. खली ने 19 रेसलर्स को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था. मुकाबले में खली ने जबरदस्त एक्शन दिखाया था. कोई भी उन्हें रिंग से बाहर नहीं कर पाया था.
ये भी पढ़ें:-WWE में आएगा ग्रैमी अवॉर्ड 2026 विजेता का ‘तूफान’, 1000 दिन बाद वापसी को लेकर आई खुशखबरी!
जिंदर महल के मैच में आए थे द ग्रेट खली
द ग्रेट खली की द अंडरटेकर के साथ राइवलरी को आज भी याद किया जाता है. उन्होंने टेकर को मात भी दी थी. 2017 के बाद से खली WWE में बहुत कम नज़र आए. 2017 में हुए Battleground में जिंदर हमल ने पंजाबी प्रिजन मैच में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था. इस मैच में महल की मदद करने के लिए अचानक खली ने एंट्री की थी. 2018 में वो सऊदी अरब में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बने थे. 2021 में खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था.
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
57 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines