43 साल के पूर्व WWE चैंपियन ने रेसलिंग को कहा अलविदा, चौंकाने वाला ऐलान कर फैंस को दिया तगड़ा झटका

पूर्व WWE स्टार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है. उन्होंने अपने रिटायरमेंट की पुष्टि कर दी. उनके इस फैसले से सभी हैरानी में पड़ गए हैं.

SWAG

WWE

Former WWE Star: WWE का इतिहास काफी पुराना रहा है. सालों से कंपनी फैंस का मनोरंजन कर रही है. आजतक कई स्टार्स खुद को WWE में स्थापित कर चुके हैं. जेक हेगर जिन्होंने जैक स्वैगर नाम से कंपनी में अपना जलवा दिखाया था अब उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल 43 साल की उम्र में उन्होंने अपने इन-रिंग करियर को अलविदा कह दिया है. स्वैगर द्वारा लिए गए अचानक इस फैसले से सभी चौंक गए हैं. उन्होंने खुद रिटायरमेंट लेने की पुष्टि की है.

विज्ञापन

जैक स्वैगर ने दी बड़ी जानकारी

हाल ही में Rule Breakers with Sayara पॉडकास्ट में जैक स्वैगर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने वहां पर अपने रिटायरमेंट को कंफर्म किया. स्वैगर ने फ्लोरिडा में एक ट्रकिंग कंपनी चलाने के बारे में भी बात रखी. स्वैगर से जब उनकी हालिया एक्टिविटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैं रेसलिंग को छोड़ रहा हूं. मैं कह सकता हूं कि इससे लगभग रिटायर हो चुका हूं. मैंने एक ट्रकिंग कंपनी की शुरुआत की है. इस कारण से टैम्पा और फ्लोरिडा का मेरा रूट चल रहा है. मैं गाड़ी नहीं चला रहा हूं बल्कि इसके लिए लोगों को कह रहा हूं. मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है”.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा जैक स्वैगर का करियर?

जैक स्वैगर ने एक ट्रायल के बाद 2006 के बीच में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. शुरुआत में उन्होंने ECW में परफॉर्म किया, जहां उन्होंने ECW चैंपियनशिप हासिल की. इसके बाद Raw और SmackDown ब्रांड में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया. WWE में अपने रन के दौरान स्वैगर ने दो बार वर्ल्ड चैंपियन बने. उन्होंने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और ECE चैंपियनशिप हासिल की. इसके अलावा एक बार उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी जीती. 2017 में स्वैगर ने WWE को छोड़ दिया था. 2019 में स्वैगर ने AEW में कदम रखा. वहां पर भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा. 2024 में उन्होंने AEW भी छोड़ दिया था. स्वैगर हमेशा अपने काम से फैंस के बीच बने रहे. उन्हें हर जगह दर्शकों का खूब समर्थन मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ