News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
The Undertaker: WWE में हमेशा लॉकर रूम का एक लीडर होता है. ज्यादातर इस रोल में कोई अनुभवी ही होता है. WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने इस भूमिका को बहुत अच्छे से लंबे समय तक निभाया है. उन्हें यह सम्मान तब मिला था जब वह रोस्टर में एक्टिव स्टार के रूप में कार्य कर रहे थे. टेकर के रिटायरमेंट के बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि अब कौन इस भूमिका में है. यह कोई नॉर्मल चीज नहीं है जो किसी को भी सौंपी जा सकती है. कई लोग का मानना है कि जॉन सीना या रोमन रेंस में से अभी कोई लॉकर रूम का लीडर है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोडी रोड्स ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.
कोडी रोड्स ने बताया कि 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन मौजूदा लॉकर रूम के अंडरटेकर हैं. अपने What Do You Want To Talk About? पॉडकास्ट पर कोडी ने जेली रोल को गेस्ट के रूप में बुलाया था. ऑर्टन ने वहां पर कहा,”मुझे यह बात पसंद है कि आप रैंडी ऑर्टन की बात कर रहे हैं, जो इस समय, मुझे नहीं लगता कि द अंडरटेकर को यह पसंद आएगा. ऑर्टन वाकई में इस लॉकर रूम के अंडरटेकर बन गए हैं. अगर कोई असली समस्या होती तो शायद रैंडी या सैथ रॉलिंस के पास जाती”.
हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स को बड़ी सफलता मिली. नाइट-2 में जॉन सीना ने उनके खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. सीना ने अपने दमदार प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी. अंत में कोडी ने जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर टाइटल अपने नाम किया. उन्होंने सीना के 105 दिनों के टाइटल रन को खत्म किया. कोडी के ऊपर एक बार फिर कंपनी ने भरोसा जताया है. इससे पहले रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी को हराकर टाइटल हासिल किया था. सीना ने कोडी के 378 दिनों के चैंपियनशिप रन को खत्म किया था.
ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए Braun Strowman ने बनाई गजब की बॉडी, हट्टे-कट्टे लुक में पोस्ट की शानदार तस्वीर
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।