Former WWE Star: पूर्व WWE स्टार और UFC दिग्गज केन वैलासकेज के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. वो कैलिफोर्निया की एक जेल से छूट चुके हैं. उन्हें अभी पैरोल पर रिहा किया गया है. पिछले चार साल से वो जेल में सजा काट रहे थे. अब केन को थोड़ा राहत मिल गई है. आपको बता दें उन्हें 22 फरवरी 2022 को गोलीबारी कांड के चलते अरेस्ट किया गया था. इस घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था. वैलासकेज के इसमें शामिल होने पर उनके फैंस हैरान रह गए थे.
पूर्व WWE स्टार केन वैलासकेज को दी गई राहत
दरअसल केन वैलासकेज का पंगा हैरी गौलेर्ट जूनियर नाम के शख्स से हुआ था. जूनियर को ले जा रही गाड़ी पर खूब गोलियां चलाई गई थीं. बाद में वैलासकेज ने कहा कि हैरी ने उनके बेटे का यौन उत्पीड़न किया था. गौलेर्ट को पीछा करने के दौरान ज्यादा इंजरी का सामना नहीं करना पड़ा था. हालांकि, उनके सौतेले पिता को गोली लग गई थी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया चली. बाद में वेलासकेज को 5 साल की जेल और 4 साल की निगरानी वाली पैरोल की सजा सुनाकर बड़ा झटका दिया गया था. वेलासकेज के लंबे समय से एजेंट रहे माइक फोंसेका ने सबसे पहले उनकी रिहाई की पुष्टि की. इसके बाद कैलिफोर्निया सुधार विभाग ने भी बयान जारी करते हुए खबर कंफर्म की. विभाग ने कहा, “कानून द्वारा तय की गई अपनी पूरी सजा काटने के बाद केन वैलासकेज को 15 फरवरी 202 को पैरोल में रिहा कर दिया गया है”.
ये भी पढ़ें:-जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल-पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार
केन वैलासकेज का WWE रन रहा बेकार
UFC में केन वैलासकेज दो बार हैवीवेट चैंपियन रहे. 2019 में उन्होंने MMA से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद उन्होंने WWE में भी कदम रखा. वहां पर उनकी टक्कर ब्रॉक लैसनर से हुई. केन और लैसनर UFC से ही एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे. केन ने जब WWE में कदम रखा था तो उनसे बहुत उम्मीदें थी. कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया. केन WWE में अच्छा काम नहीं कर पाए. Crown Jewel 2019 लैसनर और केन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सभी को लगा था कि केन अच्छा एक्शन दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने केन को 2 मिनट में हराकर ढेर कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw के धमाकेदार एपिसोड में इस हफ्ते क्या-क्या होगा? Roman Reigns का दुश्मन मचाएगा बवाल
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
17 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
3 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
9 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines